May 12, 2024

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को जिला बनने में जन-जन अपनी भूमिका निभाएंगे कांग्रेस का बटन दबाएंगे

रायपुर. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा की खैरागढ़ के उपचुनाव में ऐतहासिक मतों से जीत होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के अब तक के कामों पर खैरागढ़ की जनता पंजा का बटन दबाकर विश्वास जताएगी। खैरागढ़ विधानसभा की 2 लाख 11 हजार मतदाता बड़े बुजुर्ग, किसान, श्रमिक, माता बहने युवा, व्यापारी एक मत होकर घर- घर से निकलकर 12 अप्रैल को कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा के पक्ष में ईवीएम में पंजा निशान के बटन दबाकर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को जिला बनाने में अपनी महती भूमिका का निर्वहन करेंगे। खैरागढ की जनता ने जो सालों से खैरागढ को जिला बनाने की मांग की जो सपना देखे है वो सपना अब साकार होने जा रहा है 16 अप्रेल को चुनाव परिणाम आयेंगे यशोदा वर्मा की जीत होगी और 17 अप्रैल को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला का आकार लेगा।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जो कहते हैं उसको पूरा करते हैं मुख्यमंत्री के शपथ लेने के बाद 2 घंटे के भीतर 20लाख किसानों को कर्ज माफी का तोहफा दिए थे। बिजली बिल हाफ, सिंचाई कर माफ, धान की कीमत 2500 रु प्रति क्विंटल दिये। रमन सरकार द्वारा छीनी गई आदिवासियों की 4200 एकड़ जमीन वापस किये एवं जेल में बंद 1000 आदिवासियों को जेल से मुक्ति दिलाये। ठीक उसी तरह ही 17 अप्रैल को खैरागढ़ छुई खदान गंडई को राज्य के 32वी जिला के रूप में पहचान मिलेगी। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला बनने वहां के लोगों को राजनांदगांव जाने से मुक्ति मिलेगी अपने ही जिले में सभी सरकारी काम पूरा होंगे कलेक्टर एसपी से लेकर सभी विभाग के अधिकारी और उनके कार्यालय उनके घर के समीप होगा जिसका लाभ खैरागढ़ विधानसभा के जनता को भी मिलेगा।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कोमल जंघेल दो बार खैरागढ़ के विधायक रहे लेकिन खैरागढ़ के जनता के भावनाओं के अनुरूप काम नहीं कर पाए संसदीय सचिव होने के बावजूद खैरागढ़ को जिला नहीं बना पाए ना ही खैरागढ़ में अन्य सुविधाओं को विकसित कर पाए खैरागढ़ की जनता कोमल जंघेल की निष्क्रियता से भलीभांति वाकिफ है जो कोमल जंघेल अपनी सरकार में खैरागढ़ के जनता के अपेक्षाओं को पूरा नहीं कर पाए उस कोमल जंघेल को खड़ा करके जनता इस बार पूर्व की तरह इस बार भी घर बैठाएगी।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि खैरागढ़ उपचुनाव में भाजपा की करारी हार के साथ पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह की राजनीति का अंत होगा। 15 साल तक रमन भाजपा की सरकार ने खैरागढ़ को जिला नही बनाया। खैरागढ की जनता के सपनों को कुचला था। उनकी मांगों को अनसुना किया था खैरागढ़ 15 साल में जिला बन जाता तो खैरागढ़ का छत्तीसगढ़ में अपना अलग स्थान होता।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि डॉ रमन सिंह जो खैरागढ़ में गिल्ली डंडा खेलने की बात करते हैं जो खैरागढ़ की माटी को अपना बताते हैं। वह खैरागढ़ के माटी का कर्ज अदा नहीं कर पाए खैरागढ़ ही नहीं पूरे प्रदेश की जनता के साथ धोखा बाजी रमन सिंह की सरकार के दौरान हुआ था। किसानों को धान की कीमत 2100रु प्रति क्विंटल और 300 में बोनस देने का वादा कर वादाखिलाफी भाजपा ने किया था युवाओं के नौकरी को आउटसोर्सिंग से बेचकर राज्य के बाहर से लोगों को बुलाकर स्थानीय युवाओ के हक अधिकार पर डाका डाला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post विश्व होम्योपैथी दिवस : होम्योपैथी का सिद्धांत शरीर की प्राकृतिक एवं निरोग शक्ति को उत्प्रेरित करके रोग को प्राकृतिक रूप में पराजित करना है : महेश अग्रवाल
Next post रमन सिंह कोर्ट के साथ जनता को भी जवाब दें : कांग्रेस
error: Content is protected !!