तीन पिकअप में ठूंसकर ले जा रहे थे मवेशी, पुलिस ने पकड़ा तस्करी गिरोह

 

जांजगीर-चांपा। शिवरीनारायण पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय मवेशी तस्करी करने वाले गिरोह के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 15 नग भैंस करीब 2.25 लाख रुपए एवं परिवहन में प्रयुक्त 3 पिकअप वाहन लगभग 18 लाख बरामद किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 3 मई की सुबह लगभग 5 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन पिकअप वाहनों के जरिए भैंसों को ठूंस-ठूंस कर उड़ीसा के बूचड़खाने ले जाया जा रहा है। सूचना पर थाना शिवरीनारायण पुलिस टीम ने राघव इन होटल के सामने मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर पिकअप क्रमांक CG04QU9122, OD26F4334 एवं OD17T8523 को रोककर जांच की। जांच के दौरान प्रत्येक वाहन में 5-5 कुल 15 भैंस रस्सियों से बांधकर क्रूरता पूर्वक भरी हुई पाई गईं। पूछताछ में आरोपियों ने मवेशी तस्करी करना स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में मुकेश ऐडजा (26 वर्ष), राजेश मांझी 26 वर्ष, निरंजन कोलारी (25 वर्ष), रूपेश कुमार 20 वर्ष एवं प्रकाश राणा 32 वर्ष)शामिल हैं, जो सभी जिला बरगढ़ (उड़ीसा) के निवासी हैं। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11(घ) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव सहित पुलिस टीम एवं स्थानीय सहयोगियों का सराहनीय योगदान रहा।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!