सुपारी लेकर कांग्रेस नेता पर हमला करने वाले युवको पुलिस ने पकड़ा
दो सप्ताह बाद पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल
बिलासपुर. कॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानेलवा हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला है कि कांग्रेस नेता की हत्या करने के लिए 5-5 लाख रुपए की फिरौती दी गई थी। इस मामले में पुलिस दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
तारबाहर पुलिस ने बताया कि 4 जुलाई की सुबह 7 बजे श्याम कश्यप मार्निंग वॉक में गया था। रेलवे अस्पताल के पास पहुंचा। उसी समय तीन अज्ञात व्यक्ति मुंह में कपड़ा बांधे हाथ में डंडा लिए गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी देकर हमला कर दिया। जिससे उसे गंभीर चोट आई। परिजन ने घायल को रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस टीम आरोपियों की तालाश में जुट गई। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना में उपयोग बाइक की पहचान की गई। बाइक मालिक से पूछताछ की गई। पुलिस ने संदेही नितिन टेकाम (21) निवासी वार्ड नंबर 1 पटेराटोला थाना गौरेला जिला जीपीएम व एक नबालिग बालक से पूछताछ करने पर गौरेला पेण्ड्रा निवासी दीपक तिवारी के द्वारा बिलासपुर के एक आदमी की हत्या करने के लिए पांच-पांच लाख रूपये की फिरौती देने का लालच दिया था। जिसके कहने पर अपचारी बालक अपनी बाइक से आरोपी नितिन और एक अन्य दोस्त गौरेला पेंडा निवासी साहिल सोनकर के साथ बिलासपुर आए।
फिरौती देने वाला युवक ने किया ईशारा
घटना के समय दीपक तिवारी घटना स्थल के आसपास उपस्थित होकर मार्निंग वॉक पर निकले श्याम कश्यप की हत्या करने की नियत से रेलवे अस्पताल बिलासपुर तारबाहर के पास गौरेला से आए नितिन टेकाम और साहिल सोनकर व नाबालिग बालक को इशारा कर बताया कि यही वह व्यक्ति है, काम तमाम करना है। इसके बाद बाइक में सवार दो आरोपियों ने हत्या करने की नियत से डंडा से श्याम कश्यप के सिर, पैर,व हाथ में हमला कर दिया। फिर बाइक से सभी आरोपी फरार हो गए।


