रायपुर : स्वास्थ्य विभाग के बर्खास्त 05 हजार कर्मी हुये बहाल और 25 हजार कर्मियों को मिला रूका वेतन
रायपुर. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी 21 अगस्त 2023 से 12 सितम्बर 2023 तक हड़ताल में थे। इस अवधि का अवकाश व रूका वेतन स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर जारी कर दिया गया है। इसका लाभ प्रदेश के लगभग 30 हजार स्वास्थ्य कर्मियों को मिला हैं। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य फेडरेशन ने स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल को आभार व्यक्त किया है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य फेडरेशन के आंदोलन कर रहे कर्मचारियों का उस दौरान कार्यालय में अनुपस्थित रहने के कारण बर्खास्तगी व वेतन अस्वीकृत कर दिया गया था। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात की थी। स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने मुलाकात के बाद स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों को इन विसंगतियों को दूर करने के निर्देश दिये थे।
निर्देश के परिपालन में बर्खास्त पांच हजार कर्मचारियों को वापस सेवा में ले लिया गया है। साथ ही 25 हजार कर्मचारियों का अंदोलन के दौरान रूका वेतन भी स्वीकृत कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य फेडरेशन ने स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल का निज निवास कार्यालय में गत दिवस सौजन्य भेंट कर धन्यवाद दिया है।
आंदोलन के दौरान चिकित्सा शिक्षा विभाग के दो हजार कर्मचारियों के रूके हुये वेतन को देने का आदेश जारी नहीं किया गया हैं। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने इन कर्मियों का भी वेतन जारी करने का निवेदन स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल से किया हैं।
More Stories
यातायात जिला पुलिस ने ली वाहन विक्रेताओं एवं डीलरों की मीटिंग
वाहन क्रय करते समय प्रत्येक वाहन खरीददार हेलमेट अवश्य ले इस बात को सुनिश्चित करने समस्त डीलरों को दिया गया...
प्रेमलता यदु को पी.एच.डी.
बिलासपुर. डॉ.सी.वी.रमन विश्वविद्यालय कोटा(बिलासपुर) से प्रेमलता यदु को ' मुंशी प्रेमचंद की कहानियों का विश्लेषणात्मक अनुशीलन ' विषय पर हिंदी...
कांग्रेस ने की जिला निर्वाचन अधिकारी को हटाने की मांग
https://youtu.be/H3cY0NcfYOo बिलासपुर/ अनिश गंधर्व। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि जिला निर्वाचन अधिकारी भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में...
गायत्री प्रज्ञापीठ रेलवे क्षेत्र में पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ संपन्न
बिलासपुर. गायत्री प्रज्ञापीठ रेलवे क्षेत्र बिलासपुर में बसंत पर्व के उपलक्ष में पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ संपन्न हुआ। बसंत पर्व...
नगर निगम चुनाव: भाजपा जारी करेगी अटल विश्वास पत्र
https://youtu.be/toaIZEA420A बिलासपुर/ अनिश गंधर्व। कांग्रेस शासन काल में हुए भ्रष्टाचार का उल्लेख करते हुए पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा...
JCB मशीनों में भरी गई लाशें, सरकार छिपा रही सच्चाई
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा में महाकुंभ भगदड़...