May 19, 2024

सद्भाव पत्रकार संघ छग ने कोटा के सौंरापारा में वस्त्र वितरण कर मनाया नया वर्ष

बिलासपुर/अनिश गंधर्व. नये वर्ष के अवसर पर सद्भाव पत्रकार संघ छग के पदाधिकारियों ने आज कोटा के सौंरापारा में निवास करने वाली महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के बीच जाकर अपना योगदान दिया। संघ द्वारा यहां की माली हालत और रहन सहन को देखते हुए कपड़ा वितरण किया गया। महिलाओं को साड़ी, छोटे बच्चों को गर्म कपड़े भेंट किया गया। सद्भाव पत्रकार संघ छग के पदाधिकारियों ने कहा कि शहरी लोगों को अपने पुराने कपड़े, साड़ी, जूता-चप्पल आदि को सुरक्षित रखना चाहिए और जरूरतमंद लोगों को वितरण करना चाहिए। किसी के तन को ढक़ना भी एक पुनित कार्य के समान है। संघ ने मानवता की ओर कदम बढ़ाते हुए कोटा के सौंरापारा में जाकर अपना योगदान दिया है उसकी चारों ओर प्रशंसा हो रही है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भी पत्रकारों के साथ मिलकर गरीबों के बीच खुशियां बांटी।
गरीबी रेखा से भी बदहाल जीवन जीने वालों की कोई सुध लेना वाला नहीं है। नंगे पांव और तन में कपड़ा नहीं फिर अपना जीवन जीने वालों
का अलग ही मजा है। हम बात कर रहे हैं कि कोटा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सौंरापारा की। सौंरापारा में रहने वाले लोगों की दशा को देखते हुए शासन द्वारा इन्हें पक्का मकान दिया गया है फिर भी ये लोग आज भी अशिक्षित हैं, उन्हें शिक्षा-दीक्षा की भी चिंता नहीं है। अपने कुनबे में मस्त रहने वाले बस्ती के लोगों को जब सूचना मिली कि सद्भाव पत्रकार संघ छग के पदाधिकारी कपड़ा वितरण करने आ रहे तो छोटे-छोटे बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग अपने अपने घरों से निकलकर एकत्र हो गए। कतारबद्ध खड़ी महिलाओं को साड़ी, बच्चों को कपड़े, बिस्किट और बुजुर्गों को गर्म कपड़े वितरण किया गया। लगभग 50 घरों में रहने वाले सौंरापारा के लोग आज भी सडक़ में घूम-घूमकर अपना गुजारा करते हैं। यहां रहने वाले लोगों ने बताया कि आधे लोग अंबिकापुर की ओर पलायन पर चले गए हैं। यहां के लोग ज्यादातर शहरों में घूमते हैं उनका कोई ठिकाना तय नहीं रहता। महिलाएं बच्चें बुजुर्ग देखरेख के आभाव में नारकीय जीवन जीने को मजबूत हैं। शासन प्रशासन द्वारा जनहितकारी अनेकों योजनाएं संचालित की जा रही है लेकिन जरूरतमंद लोगों को लाभ नहीं मिल रहा है। कागजों में साक्षरता अभियान दर्ज है। शिक्षा के अभाव में लोग रोटी-कपड़ा के दर-दर भटक रहे हैं।
इस मौके सद्भाव पत्रकार संघ छग के प्रदेश अध्यक्ष आर.डी गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष देवदत्त तिवारी, संभाग अध्यक्ष विनय मिश्रा, जिला अध्यक्ष पंकज खण्डेलवाल, सत्येन्द्र वर्मा, प्रकाशचंद्र अग्रवाल, मनीष शर्मा, जिला सचिव ललित गोपाल, अमीर खान, आरती यादव, सृष्टि सिंह, कोटा प्रेस अध्यक्ष डब्बू सिंह ठाकुर, अंकुश गुप्ता, संदीप गुप्ता, गुड्डा सदाफले, रामगोपाल भार्गव, लक्ष्मी कुमार, कोटो जनपद सदस्य देवांगन आदि ने सराहनीय योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post मुआवजा और पुनर्वास के बिना खनन कार्य का विस्तार, किसान सभा ने मलगांव फेस पर रोक लगाने की मांग की, 8 को खदान बंद आंदोलन
Next post बिलासपुर के सैकड़ों लोगों ने मोहन मरकाम के प्रति आस्था व्यक्त करते हुये कांग्रेस प्रवेश किया
error: Content is protected !!