करंट से पति की मौत के सदमें में पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान

बिलासपुर। टुल्लू पंप के करंट की चपेट में आने से पति की मौत हो गई। घटना के दो दिन बाद सदमे में आकर उसकी पत्नी ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से गांव में हडक़ंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम जांच करने मौके पर पहुंची। शव को पीएम के बाद परिजन को सौंप दिया है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर निवासी रामनारायण केंवट का विवाह चार साल पहले सुनीता बाई केंवट से हुआ था। तब से दोनों खुशी के साथ जीवन गुजार रहे थे। 17 मई को रामनारायण घर में टुल्लू पंप चालू करने के दौरान करंट की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पति की मौत के बाद पत्नी सुनीता सदमे में चली गई थी। वह दिनभर गुमसुम रहने लगी थी और किसी से ’यादा बातचीत भी नहीं कर रही थी। मंगलवार देर रात उसने घर के कमरे में सीलिंग फैन से साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। देर रात परिजन नींद से जागे तो उनकी नजर सुनीता के शव पर पड़ी। आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर बचाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना बुधवार सुबह पचपेड़ी पुलिस को दी गई। अंतिम संस्कार किया गया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!