May 3, 2024

मिश्रा परिवार के यहां श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह प्रारंभ


बिलासपुर. जूना बिलासपुर सावधर्मशाला के पास रहने वाले मिश्रा परिवार के द्वारा श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन कराया जा रहा है। 1 अक्टूबर प्रारंभ हुये श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का समापन 9 अक्टूबर को होगा। सुबह 9 से 11 बजे तक नित्यपूजा की जा रही है। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे से शाम 7 बजे  तक कथा का सफल आयोजन किया जा रहा है। संगीतमय इस आयोजन में भारी संख्या में लोग कथा सुनने पहुंच रहे है और भगवान के भजनों का आंनद ले रहे हैं।

कथा वाचक व्यास पं. महेश तिवारी (नगोई वाले) के द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीला का रसपान कराया जा रहा हैं। कथा स्थल में भारी संख्या में महिला और पुरूषों के अलावा बच्चें भी भगवान के भजनों के साथ श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह  के  भक्ति में डूब गये हैं। रमाकांत मिश्रा व उनके परिवार के हर्ष मिश्रा, आदित्य मिश्रा कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। छप्पन भोग का आयोजन भी रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post नवरात्रि आज से मां दुर्गा की प्रतिमा ले जाने लगे समिति के लोग
Next post केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों को वित्त वर्ष 2020-21 के लिए उत्पादकता आधारित बोनस को दी मंजूरी
error: Content is protected !!