
कचरों को एकत्र करने तोरवा छठघाट के पास बनेगा एसएलआर सेंटर
बिलासपुर. लोगों के घरों से कचरा उठाने के बाद उसे एकत्र कर एसएलआर सेंटर में रखा जाएगा उसके बाद खाद बनाया जायेगा। छठघाट के पास मुख्य मार्ग में नगर निगम द्वारा सेंटर बनाने की तैयारी की जा रही है। जब तक इस सेंटर का निर्माण चलेगा तब तक यहां कचरा डंप किया जा रहा है इसके बाद उसे सेंदरी में शिफ्ट किया जा रहा है।
मालूम हो कि तोरवा छठ घाट मार्ग में सड़क किनारे कचरों का ढेर जमा हुआ है। समय-समय में कचरा उठाव भी किया जा रहा है इसके बाद भी यहां गंदगी पसरी हुई है। नगर निगम द्वारा सकरी और तोरवा छठघाट में एसएलआर सेंटर का निर्माण किया जाना है। जब तक इन सेंटरों का निर्माण नहीं हो जाता तब तक वैकल्पिक तौर पर यहां कचरा डंप किया जा रहा है आने वाले दिनों में निर्माण पूरा हो जाने पर लोगों को राहत मिलेगी। शहर को हरा भरा व स्वच्छ बनाने के लिये नगर निगम द्वारा कार्य योजना बनाकर काम किया जा रहा है। तोरवा छठघाट के पास वर्षों से कचरा डंप किया जा रहा है लोग बदबू से परेशान हो रहे हैं। अब यहां एसएलआर सेंटर बनाने की योजना पर काम चल रहा है तब तक लोगों को यह समस्या झेलनी होगी। बताया जा रहा है कि स्मार्ट सिटी परियोजना की राशि के अलावा नगर निगम के पास आय का कोई साधन नहीं है। राजस्व की वसूली नहीं के बराबर हो रही है।
एसएलआर सेंटर का जल्द होगा निर्माण
राजकिशोर नगर व आस पास के घरों से कचरा एकत्र कर तोरवा छठघाट के पास कंचरा डंप किया जा रहा है, इन कचरों कचरों को एकत्र कर अभी सेंदरी में शिफ्ट किया जा रहा है। यहां सेंटर का निर्माण किया जाना है, इसके बाद लोगों को समस्या नहीं होगी।
-अजय कुमार त्रिपाठी, आयुक्त नगर निगम बिलासपुर