नारी आज के युग की कार्यक्रम में सामाज सेविका सपना सराफ का किया गया सम्मान

 बिलासपुर/ अनिश गंधर्व. महिलाओं को उनका दिलाने सहित सामाजिक कार्यों में आगे रहने वाली सपना सराफ का वर्ष 2023-24 में हुए राज्य व जिला स्तरीय विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मानित किया गया। महिलाओं को पैड वितरण, बेसहारा लड़कियों की शादी या फिर यातायात व्यवस्था व सैनिक भाईयों के लिए राखी भेजना सहित सामाजिक कार्यों में रूची रखने वाली सपना सराफ को अब किसी पहचान की जरूरत नहीं है। शहर व प्रदेश के महिला संगठनों में अपनी गहरी पैड जमा चुकी सपना सराफ का सम्मान नारी आज के युग कीेकार्यक्रम में किया गया। लखीराम आडिटोरियम में आयोजित इस सम्मान समारोह में समाज सेवा में बेहतर काम करने वालों को सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में सामाज सेविका सपना सराफ को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सपना सराफ ने बताया कि पुरुष प्रधान देश में आज का दौर महिलाओं के लिए बराबरी का है। हर क्षेत्र में महिलाओं को अधिकार दिया जा रहा है। बेहतर से बेहतर काम महिलाओं द्वारा किया जा रहा है। हमारे द्वारा समाज में महिलाओं को उनका हक दिलाने निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!