गरीबों के राशन में सत्ता प्रायोजित डकैती, पीडीएस के चावल में हेराफेरी

रायपुर.  सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में हेराफेरी, गुणवत्ताहीन चावल खरीदी और सत्ता के संरक्षण में कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि नान के गोदामों में लिए गए घटिया चावल प्रकरण में यह सरकार असल दोषियों को बचा रही है, इससे यह प्रमाणित है कि बड़े पैमाने पर हो रहे इस संगठित भ्रष्टाचार में सत्ता में बैठे लोगों की हिस्सेदारी है। पूरे प्रदेश में गरीबों के हक़ पर डकैती हो रही है, प्रायोजित तरीके से नान घोटाला चल रहा है, एक तरफ पात्र हितग्रहियों के राशनकार्ड निरस्त किए जा रहे हैं, केवाईसी के नाम पर लाइन लगवाया जा रहा है, दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के पीडीएस का राशन आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र सहित दूसरे प्रदेशों में बेचा जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि फर्जी राशन कार्ड और डुप्लीकेट आधार कार्ड के इस्तेमाल से अनियमितता की शिकायत भी आई, लेकिन कार्यवाही नहीं हुई, भाजपा की सरकार में पूरे प्रदेश में राशन माफिया सक्रिय हैं, राशन दुकानों में उपभोक्ताओं का अंगूठा लगवाकर उनको मिलने वाले चावल के दाम का आधा कीमत नगदी देकर उसी चावल को दूसरे राज्यों के खुले बाजार में बेचा जा रहा है, हर माह हजारों टन पीडीएस के चावल की हेरा-फेरी भाजपा नेताओं के संरक्षण में हो रहा है, किसी भी राशन दुकानों में न आडिट हो रहा है न स्टॉक का भौतिक सत्यापन, स्वतः प्रमाणित है कि भाजपा की सरकार में आरोपियों को खुला संरक्षण है, चावल अफरातफरी के इतने गंभीर मामले में यह सरकार केवल लीपापोती कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली केंद्र की यूपीए सरकार ने आम जनता को भोजन का अधिकार दिया भाजपा की सरकार उसमें भी भ्रष्टाचार कर रही है। भाजपा के कथनी और करनी में अंतर है, यह सरकार जनता के अधिकारों को लगातार छीन रही है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!