बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को

 

कोलकाता. पश्चिम बंगाल में भाजपा की पहली सरकार का शपथग्रहण समारोह नौ मई को यहां ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा, जो दशकों तक राजनीतिक हाशिये पर रहने के बाद राज्य में भगवा खेमे के सत्ता में आने का प्रतीक होगा। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज करते हुए तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासन का अंत कर दिया।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, सुबह 10 बजे शुरू होने वाले शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और कई केंद्रीय मंत्रियों के उपस्थित रहने की उम्मीद है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने बुधवार को घोषणा की, ”नई भाजपा सरकार 9 मई को सुबह 10 बजे ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ लेगी।” भले ही भाजपा नेतृत्व ने मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर चुप्पी साध रखी हो, लेकिन शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल की राजनीति में पार्टी के प्रमुख जन नेता के रूप में अपनी स्थिति मजबूत करने के बाद आंतरिक चर्चाओं में सबसे आगे हैं। अधिकारी कभी ममता बनर्जी के सबसे करीबी सहयोगियों में शामिल थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!