April 28, 2026
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष 29 को करेंगी जनसुनवाई
बिलासपुर. महिलाओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण, न्याय तक आसान पहुंच और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 29 अप्रैल 2026 को बिलासपुर में राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा महिला जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर की अध्यक्षता में बुधवार 29 अप्रैल को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।

