घर में घुसकर चोरी करने वाला आरोपी को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार

बिलासपुर.  दिनांक 14.05.2026 को प्रार्थिया  नीता तिवारी (निवासी: पार्क लाईफ कालोनी, अशोक नगर) ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सुबह अपनी ड्यूटी पर गई थीं। इसी दौरान सूने मकान का फायदा उठाकर किसी अज्ञात चोर ने किचन के रास्ते प्रवेश कर बैग में रखे 5000 रुपये नगद एवं चांदी की पैरपट्टी* पार कर दी थी। पड़ोसी द्वारा कैमरे का सायरन बजने की सूचना पर चोरी का खुलासा हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सरकंडा के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित कर विवेचना शुरू की गई। मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही शरद कर्ष पिता बोधन कर्ष उम्र 26 साल गोलबाजार पिन्डीदास गली सिटी कोतवाली बिलासपुर स्थाई पता कोतरा रोड एकता नगर जिला रायगढ़ को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई। आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार किया और बताया कि उसने दीवार फांदकर घर में प्रवेश किया था। पुलिस ने आरोपी के पैंट की जेब से चोरी किए गए *5000 रुपये नगद* और *चांदी की पैरपट्टी* बरामद कर जप्त की है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर केन्द्रीय जेल भेजा गया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!