May 7, 2024

नेहरू चौक का घड़ी हुआ बीमार, बार बार ताक रहे लोग

बिलासपुर/अनीश गंधर्व. नेहरू चौक के पास लगाए गए घड़ी का समय ठहर गया है। इसके समय को नही सुधारा जा रहा है,लोग बार बार इस घड़ी का ताक रहे हैं। आने जाने वाले लोग चर्चा भी कर रहे है की टाइम को क्यों नही सुधारा जा रहे है। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। कलेक्टोरेट, तहसील, जिला न्यायालय, नगर निगम, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के आलावा अन्य शासकीय दफ्तर नेहरू चौक के आसपास है। Chhattisgarh भवन के प्रांगण में इस्मार्क बनाकर लगाए गए घड़ी की ओर सभी का ध्यान जाता है, इसके बाद भी बंद घड़ी को चालू नहीं किया जा रहा। स्मार्ट बिलासपुर में बंद घड़ी को देख आने जाने वाले लोग जिम्मेदार अधिकारियों कोस रहे हैं। इन दिनों नेहरू चौक के आसपास  सरकारी मद से विकास कार्य किया जा रहा। नाला, सड़क, पार्किंग, पुथपात आदि का काम चल रहा हैं। मजदूर काम करते करते दिन में कई बार बन घड़ी ताक रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post नाबालिक बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 साल की सजा व 50,000 हजार रूपये जुर्माना
Next post VIDEO : नगर निगम में काम कर रहे ठेका कर्मचारियों ने मांगा कलेक्टर दर में वेतन
error: Content is protected !!