May 11, 2024

कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है, इसका पोल स्वयं सरकार के मंत्री टीएस सिंहदेव ने 4 पन्नों के लिखे पत्र में उल्लेख किया है : धरमलाल कौशिक

बिलासपुर. भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर के पदाधिकारियों की बैठक भाजपा कार्यालय में आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक विषयों को लेकर सम्पन्न हुई। बैठक की शुरूवात भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्वलित कर की गई।बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि भाजपा पहले से ही कहती रही है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है, इसका पोल स्वयं सरकार के केबिनेट एवं कद्दावर मंत्री टीएस सिंहदेव ने 4 पन्नों के लिखे पत्र में उल्लेख किया है। मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में लिखा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् प्रदेश के लाखों गरीब परिवार को इस योजना के तहत् मकान मिलने थे वे नही बन पाए गरीबों को उनके अधिकारों से वंचित किया गया। बार-बार वित्त विभाग एवं वित्त सेकेट्री को पत्र लिखने के बाद मुझे कोई जवाब नही मिला। मेरी बातो को नजर अंदाज किया गया, वही मनरेगा के तहत् 1200 सौ करोड़ रूपए जो गरीबों के खातो में जाना था वह भी नही मिला, गरीबों के साथ मजाक किया गया। उनके अधिकार से वंचित किया गया। ऐसे अनेक गंभीर विषयों पर मंत्री टीएस सिंहदेव ने अपनी पीडा व्यक्त करते हुए सरकार की विफलता उजागर की। इसलिए पंचायत विभाग के मंत्री पद से स्तीफा दिया। श्री कौशिक ने कहा कि प्रदेश की सरकार में आपसी खीचतानी मची हुई है। मंत्रियों विधायकों में भारी रोष है कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में लड रहे है। इसलिए कभी भी बड़ा विस्फोट सरकार में हो सकता है। भारी रोष के चलते प्रदेश की कांग्रेस सरकार का जाना 2023 में तय है।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला संगठन प्रभारी मोतीलाल साहू ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन द्वारा आगामी दिनों में बड़े आयोजन होने है जिसमें प्रदेश सरकार द्वारा बेरोजगार युवाओं के साथ जो वादा खिलाफी की है कि सरकार बनते रोजगार देंगे, बेरोजगारी भत्ता देंगे आज तक न नौकरी दी न बेरोजगारों को भत्ता इस महत्वपूर्ण मुद्ों को लेकर सरकार के खिलाफ युवा मोर्चा के नेतृत्व में बूथ स्तर, मंडल स्तर, विधानसभा स्तर, जिला स्तर एवं प्रदेश स्तरीय भव्य आंदोलन किया जाना है जिसे हमें सफल बनाना है, वहीं आजादी के अमृत महोत्सव के तहत् 15  अगस्त को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 75 स्थानों पर ध्वजारोहण कर आजादी का पर्व मनाना है तथा देश के राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए ने अनुसूचित जनजाति वर्ग से द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है 21 जुलाई को परिणाम आयेंगे जिसमें द्रौपदी मुर्मू जी को विजयी होना तय है। भारत के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है। इसलिए अनुसूचित जनजाति मोर्चा के साथ 21 जुलाई को उत्सव के रूप में मनाना है एवं 21 जुलाई तथा शपथ ग्रहण के दिन 24 जुलाई को अपने-अपने घरों में दीप जलाकर भव्य उत्सव मनाना है।
भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि आगामी 29, 30 एवं 31 जुलाई को प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की प्रांतीय प्रशिक्षण वर्ग रायपुर में आयोजित किया गया है जिसमें भाजपा प्रदेश पदाधिकारी कार्यसमिति के सदस्यों के साथ-साथ मोर्चा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, भाजपा जिलाध्यक्षों को भी आमंत्रित किया गया है। प्रदेश की भूपेश सरकार के खिलाफ बेरोजगार आंदोलन किया जाएगा। प्रदेश के बेरोजगारों को उनके हक की लड़ाई के लिए युवा मोर्चा के द्वारा प्रदेश भर में आंदोलन किया जाएगा। 25 जुलाई से 5 अगस्त तक विधानसभा स्तरीय आंदोलन होगा, 6 अगस्त से 11 अगस्त तक जिला स्तरीय आंदोलन एवं 24 अगस्त को प्रदेश स्तरीय आंदोलन रायपुर में होगा। इस आंदोलन में प्रदेश भर के एक लाख से ज्यादा युवा शामिल होंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बैठक की प्रस्तावना रखते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा आजादी के 75वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के अवसर पर 15 अगस्त को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 75 स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का झंण्डारोहण का कार्यकम्रम आयोजित किया जाएगा। साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा बेरोजगारों के साथ किए गए धोखाधडी को लेकर विधानसभा स्तरीय से लेकर जिला स्तरीय एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ विशाल आंदोलन किया जाएगा जिसमें अधिक से अधिक भाजपा, युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को शामिल होना है।
बैठक का संचालन भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक व आभार जिला उपाध्यक्ष तिलक साहू ने किया। इस अवसर पर मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, पूर्व विधायक राजू सिंह क्षत्री, पूजा विधानी, राजा पाण्डेय, अमरजीत सिंह दुआ, गुलशन ऋषि, किशोर राय, जीवन पाण्डेय, अवधेश अग्रवाल, रामू साहू, राकेश चंद्राकर, सुनीता मानिकपुरी, जयश्री चौकसे, लखन पैकरा, सैय्यद मकबूल अली, चंद्रप्रकाश सूर्या, बृजेन्द्र शुक्ला, राजेश मिश्रा, दीपक सोनी, चंद्रप्रकाश मिश्रा, जुगल अग्रवाल, अरविंद बोलर, संदीप दास, पेंगनलाल वर्मा, धनंजय त्रिपाठी, जनक देवांगन, विजय अंचल, राजेन्द्र कुमार राठौर, राज्यवर्धन कौशिक, तिरिथराम यादव, दयाशंकर तिवारी, विश्वनाथ पटेल, बीआर महोबिया, त्रेतानाथ पाण्डेय, अमित चतुर्वेदी, बिशनलाल पटेल, शिवमान सिंह खुसरो, माखन मरावी सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post बस्तर फाईटर्स भर्ती पूर्णतः पारदर्शी प्रक्रियाओं के तहत सम्पन्न हो रही है, अफवाहों और दलालों से बचें : सदानंद कुमार
Next post पण्डित सुन्दरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय में किया गया पौधारोपण
error: Content is protected !!