गुरु-दिव्यता के जागरण का सशक्त माध्यम-योग गुरु महेश अग्रवाल

गुरु पूर्णिमा पर योग साधकों ने किया गुरुजनों का सम्मान

भोपाल। इंडस गार्डन फेज-1, बाबड़िया कलां स्थित योग केंद्र पर गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। योग साधकों ने वरिष्ठ योग गुरु श्रीमती पुष्पा भदौरिया एवं योग गुरु महेश अग्रवाल का पुष्पमाला, शॉल, श्रीफल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया।

इस अवसर पर कॉलोनी के वरिष्ठजन रमेश कुमार साहू, अजित श्रीवास्तव, कृष्णा तिवारी, सुभाष गुप्ता, डॉ. पी. के. खरे, सुनीता तेजवानी, प्रीति सेठ, ज्योति खरे, आरती नायक, नीलम श्रीवास्तव, सुषमा चौहान, वंदना काले, अर्चना रॉय सहित सभी नियमित योग साधक उपस्थित रहे।

योग गुरु महेश अग्रवाल ने कहा, “व्यक्ति के भीतर छिपी दिव्यता को जागृत करने के लिए गुरु ही वह सशक्त माध्यम है, जो साधक को आत्मबोध और आध्यात्मिक उन्नति की दिशा प्रदान करता है।” उन्होंने कहा कि अनुभवी गुरु साधक को सही मार्गदर्शन देकर आत्मचेतना के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *