May 3, 2024

राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई का नाम अब ’’स्व. बी.आर.यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र हुआ

File Photo

बिलासपुर. 9 मार्च को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अधिसूचना जारी कर बहतराई राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र को स्व.बी.आर.यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र के नाम से घोषित कर दिया गया, जिसकी विधिवत प्रकाशन राजपत्र में हो गया। हॉकी मैच के उद्घाटन के दौरान पिछले दिनों मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल बहतराई स्टेडियम पहंुचे थे, तब बिलासपुर के समस्त खेल संघों के अध्यक्षों एवं कांग्रेस पदाधिकारियों के द्वारा यह मांग की गई थी कि बिलासपुर का हॉकी के प्रति लगाव व खेलों के प्रति लगाव एवं स्व.बी.आर.यादव के द्वारा अपने विधायक एवं मंत्री कार्यकाल में इन्हें प्रोत्साहित करते थे, इसलिए बहतराई स्टेडियम का नाम स्व. बी.आर.यादव के नाम पर किया जावे, मुख्यमंत्री ने तत्काल बी.आर.यादव के नाम पर स्टेडियम का नाम रखने की घोषणा कर दी थी, जिसका विधिवत प्रकाशन खेल एवं युवा कल्याण विभाग छ.ग.शासन द्वारा प्रकाशित कर दिया गया। बिलासपुर के समस्त खेल संघों के अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री के साथ-साथ प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व ओलम्पिक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव का आभार व्यक्त किया है, जिनके प्रयासों से खेल प्रेमियों और बिलासपुर जनों की यह मांग मंजूर की गई है।


हॉकी संघ के रोहित बाजपेयी, विवेक बाजपेयी, मनीष श्रीवास्तव, मजहर खान, मोहम्मद हसन, एस.ए.कादिर, फुटबाल संघ के डॉ. अजय सिंह, एथेलेटिक्स संघ के अमरनाथ सिंह, नेहरू युवा केन्द्र के पूर्व संचालक हॉकी खिलाड़ी राकेश शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद नायक, जिला पंचायत अरूण सिंह चौहान, बिलासपुर के महापौर रामशरण यादव, सभापति शेख नजरूद्दीन, ब्लाक अध्यक्ष जावेद मेमन, विनोद साहू, अरविंद शुक्ला, मोती थारवानी, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, सबक संस्था के अध्यक्ष तैयब हुसैन, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष अकबर खान, महामंत्री सिद्धांशु मिश्रा, कोषाध्यक्ष नसीम खान एवं समस्त हॉकी खिलाडि़यों ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री एवं अटल श्रीवास्तव का आभार व्यक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्व. बी.आर.यादव के नाम पर स्टेडियम का नामकरण कर बिलासपुर की जनता के प्रति कृतज्ञता प्रकट की है, उसके लिए हम सभी आभारी हैं। उन्होंने कहा कि स्टेडियम यादव जी की आदमकद प्रतिमा लगाई जायेगी और जल्द से जल्द उक्त स्टेडियम सर्वसुविधायुक्त बनाकर खिलाडि़यों को सौंपा जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post छत्तीसगढ़ के जांजगीर में हुआ अजीबोगरीब वाक्या, खाटू नरेश का चमत्कार देखने लोगों का लगा जमावड़ा
Next post केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को 6 साल के लिए आवंटित किए जाए आवास : फूलोदेवी नेताम
error: Content is protected !!