अपनी मांगों को लेकर निषाद पार्टी ने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष से की चर्चा
बिलासपुर . निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश प्रभारी छत्तीसगढ़ संजय सिंह राजपूत के तत्वाधान में 3 सुत्री मांग को लेकर छत्तीसगढ़ -राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू राम निषाद और मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष आनंद निषाद जी भेंट मुलाकात कर निम्न मांगो पर चर्चा हुआ। प्रत्येक जिला में भगवान राम एवं महाराजा गुहा राज निषाद जी का गले लगे मूर्ति की स्थापना। प्रत्येक विधानसभा में नारी -शक्ति की प्रतीक माता बिलासा की घोड़े पर सवार मूर्ति की स्थापना।
प्रत्येक जिले में निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं को मंडी बोर्ड, मछुआ समिति, ताल, तलाब में भागीदारी। जिसमें निषाद पार्टी की ओर से,प्रदेश संयोजक राजकुमार निषाद, प्रदेश संगठन अध्यक्ष राजकुमार निषाद, द ग्रेट युवा वाहनी प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवेश निषाद ,बिलासपुर जिला अध्यक्ष माधो निषाद, कबीरधाम जिला अध्यक्ष भानु प्रताप निषाद, राम सागर निषाद उपस्थित रहे.


