1.40 करोड़ की लागत से बनी सडक़ कुछ दिन में उधडऩे लगी

 

जिला पंचाययत सदस्य ने भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

बिलासपुर। एक करोड़ 40 लाख रुपए की लागत से बनी एक किलोमीटर की सडक़ महज कुछ दिन में उखडऩे लगी है। हाथ से डामर की परत निकल रही है। घटिया सडक़ निर्माण का स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल किया है।

यह सडक़ मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत अमगांव के आश्रित ग्राम आमाकोनी से बहतरा तक बनाई गई है। जिसमें मुरूम की जगह मिट्टी बिछाया गया। 15 जनवरी से सडक़ निर्माण जारी है। जिसका ठेका पीडब्ल्यूडी निर्माण एजेंसी ने अतुल शुक्ला को दिया है। जनपद सभापति, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री और सरपंच भी सडक़ की जांच करने पहुंचे थे। प्रतिनिधि सभापति जिला पंचायत बिलासपुर राधा खिलावन पटेल का आरोप है कि, ठेकेदार ने पीडब्ल्यूडी के अफसरों के साथ मिलकर सडक़ निर्माण में भारी लापरवाही बरती है और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया है। हालत यह है कि सडक़ पूरी तरह तैयार भी नहीं हुई और जगह-जगह से गिट्टियां निकलने लगी हैं। हल्का दबाव पड़ते ही सडक़ की परत उखड़ रही है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहा है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!