पुलिस के नाम की धमकी से एक लाख मिले, चार लाख मांगने में फंसे

 

मामूली विवाद में पुलिस अफसरों के नाम पर पांच लाख की मांग, युवक गिरफ्तार

तारबाहर पुलिस ने आरोपी युवक को भेजा जेल

बिलासपुर। महिला दोस्तों के साथ हुए विवाद को थाने से निपटाने के लिए युवक ने अपने ही दोस्त से पांच लाख रुपए की मांग की। पैसे को पुलिस अधिकारियों को देने का दावा किया। झांसे में आकर पीडि़त दोस्त ने आरोपी के खाते में एक लाख रुपए जमा भी कर दिए। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तारबाहर पुलिस ने बताया कि मोहदा थाना सरायपाली जिला महासमुंद निवासी रूपेश पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराया 19 जून को वह अपने निजी काम से बिलासपुर आया था। तब इसके दो महिला दोस्तों के साथ वाद विवाद होने पर तीनो थाना तारबाहर पहुंचे। रूपेश डर से अपने दोस्त सचिन मेहर को फोन किया और विवाद के बारे में बताया। तब सचिन ने व्यापार विहार बिलासपुर निवासी सुमित देवांगन को बताया। जिसका फायदा उठाते हुए सचिन मेहर व सुमित देवांगन द्वारा पीडि़त रूपेश के घर पर फोन करके पुलिस अधिकारियों को पैसा देने के नाम पर पांच लाख रूपये की मांग की गई। डर कर रूपेश के घर वालो ने एक लाख रुपए सुमित देवांगन के बैंक खाता में ट्रांसफर कर दिए। उसके बाद आरोपियों द्वारा लगातार चार दिनों से बकाया चार लाख रुपए को देने के लिए फोन से धमकी दिया जा रहा था। परेशान होकर पीडि़त ने तारबाहर थाने में शिकायत की। इस मामले में आरोपी सुमीत कुमार देवांगन (36) देवांगन मोहल्ला चांपा जिला जांजगीर चांपा निवासी को गिरफ्तार किया है।

सुमित देवांगन से एक लाख रुपए के संबंध में पूछने पर बताया कि उक्त रकम को अन्य आरोपी के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले को विवेचना में लिया है। इस घटना की जानकारी एसएसपी रजनेश सिंह को दी गई। उन्होंने तत्काल कार्यवाही करने निर्देश दिए। आरोपी सुमित ने रकम कोअन्य आरोपी के खाते में ट्रांसफर करने की जानकारी दी।

 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *