May 19, 2024

शादी-शुदा लोगों के लिए वरदान है ये खास एक्सरसाइज, बढ़ाती है फिजिकल पावर; मिलता है संतान सुख

कुछ लोग शारीरिक समस्या के चलते शादीशुदा जीवन का सुख नहीं ले पाते। ऐसे लोगों के लिए कीगल एक्सरसाइज करना बहुत फायदेमंद है। नियमित रूप से इसे करने से 5-6 हफ्ते में अच्छे रिजल्ट्स देखने को मिलेंगे।

शारीरिक समस्या और तनाव के चलते व्यक्ति की सेक्स लाइफ लगभग खत्म हो रही है। और भी कई वजह हैं जिसके चलते लोग अपनी शादीशुदा जिंदगी में सेक्स का आनंद नहीं उठा पा रहे। विशेषज्ञों के अनुसार सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने के लिए व्यक्ति का फिट होना बेहद जरूरी है। इसके लिए बेशक आप कसरत, योग आसन और व्यायाम करते हों, लेकिन कीगल एक्सरसाइज बहुत फायदेमंद है।

कीगल एक्सरसाइज आपकी पेल्विक मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करती है। इस एक्सरसाइज को करने से यूट्रस, ब्लैडर, छोटी आंत और रेक्टम को मजबूती मिलती है। इस व्यायाम को नियमित रूप से किया जाए, तो मूत्राशय पर नियंत्रण और यौन क्रिया को बढ़ावा मिल सकता है। यहां तक की किसी व्यक्ति में इरेक्टाइल डिसइंफेक्शन हो, तो यह भी दूर हो जाएगा। इरेक्टाइल डिसइंफेक्शन ऐसी समस्या है, जिसमें लिंग संभोग के लिए उत्तेजित नहीं हो पाता। इस एक्सरसाइज को रोजाना करने से 5 -6 हफ्ते के भीतर अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। तो चलिए आज के इस आर्टिकल में जानते हैं कि कीगल एक्सरसाइज करना क्यों अच्छा है।

​महिलाओं के लिए कीगल एक्सरसाइज का महत्व

महिलाओं के लिए कीगल व्यायाम उनकी योनि की मांसपेशियों को आराम देने के लिए अच्छा है। संभोग के दौरान जिन महिलाओं को दर्द का अनुभव होता है, उन्हें ये व्यायाम जरूर करना चाहिए। इससे उनकी योनि को सामान्य से ज्यादा खुलने में मदद मिलती है। योनि और पेल्विक फ्लोर में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है, जो महिलाओं में उत्तेजना का स्तर बढ़ाता है।
​पुरुषों को क्यों करनी चाहिए कीगल एक्सरसाइज

कीगल करना पुरुषों के लिए अच्छा सेक्स व्यायाम माना जाता है। इससे उत्तेजना की प्रक्रिया को तेज करने में मदद मिलती है। इस कसरत के दौरान शरीर के निचले हिस्से की मांसपेशियों की कसरत होती है, जिससे इस हिस्से में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा बना रहता है। सेक्स के दौरान इरेक्टाइल डिसइंफेक्शन की समस्या से ग्रसित पुरुषाों के लिए यह एक्सरसाइज बहुत लाभदायक है।

ऐसा करने से पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियां उनके ऊर्जा का स्तर बढ़ा सकती हैं। नियमित व्यायाम करने से सेक्सुअल लिबिडो यानी यौन कामेच्छा को बढ़ाया जा सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, सेक्स से कुछ देर पहले अगर कीगल एक्सरसाइज करें, तो इरेक्टाइल डिसइंफेक्शन की समस्या से बचाव के साथ सेक्स की प्रक्रिया को लंबे समय तक चलाना आसान हो जाता है।

कीगल एक्सरसाइज करने का तरीका

  1. कीगल एक्सरसाइज के पहले स्टेप में पेल्विक मसल्स की पहचान करनी होती है।
  2. इसके लिए सबसे पहले मैट पर पीठ के बल लेटें।
  3. अब दोनों घुटने मोड़ें और दोनों पैरों के बीच गैप बना लें।
  4. कमर के निचले हिस्से को ऊपर की ओर उठाएं।
  5. अब गहरी सांस लें। सांस लेते समय पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को पांच सेकंड के लिए सिकोड़ें।
  6. अब धीरे-धीरे पेल्विक फ्लेार की मसल्स को स्ट्रेच करें और फिर कुछ सेकंड बाद ढीला छोड़ दें। 10-20 बार ये प्रक्रिया दोहराएं।
  7. दिन में कम से कम दो से तीन बार यह एक्सरसाइज कर सकते हैं।

सही तरीके से इस एक्सरसाइज को परफॉर्म करने पर कोई नुकसान नहीं होगा। अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए व्यायाम के बारे में पढ़ लें। कीगल को ठीक से करने में डॉक्टर भी आपकी मदद कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह, इन 6 चीजों के साथ भूलकर भी न खाएं दही, वरना फायदों की बजाए होगा नुकसान
Next post Corona Data India: नए मामलों में गिरावट, 24 घंटे में 3.11 लाख केस, 4077 की मौत
error: Content is protected !!