कोटा में अवैध शराब बेचते तीन आरोपी गिरफ्तार 

बिलासपुर.  पुलिस अधीक्षक  संतोष सिंह के आदेशानुसार थाना कोटा क्षेत्र में निजात अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  राहुल देव शर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा  सिद्धार्थ बघेल के निर्देशानुसार थाना प्रभारी उत्तम साहू कोटा के नेतृत्व में कोटा पुलिस द्वारा  मुखबीर से सूचना मिला कि दिनांक 22,23.05.2023 के  मध्य रात्रि  मे कुछ व्यक्तियों के द्वारा अवैध रूप से  भारी मात्रा में देशी प्लेन शराब बिक्री हेतु भंडारण कर रखा है  की सूचना तस्दीक पर  मुखबीर के बताए  स्थान पर  रेड  कार्यवाही किया। जहा  एक ब्यक्ति मिला जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम सुरेन्द्र कोल बताया जिसे मौके पर शराब रखने एवं बिक्री करने  के संबंध में पूछताछ किया  जो अपने साथियों के साथ  देसी प्लेन शराब  बिक्री हेतु 26 पेटी भंडारण करना बताएं जिसे मौके पर मेमोरेंडम कथन लिया जाकर सभी आरोपियों के संयुक्त कब्जे से कब्जे से 26 पेटी देशी प्लेन शराब को पेश करने पर जप्त कर  कब्जा पुलिस लिया जाकर  आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से  गिरफ्तार कर   न्यायालय पेश किया गया है। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में  निरीक्षक उत्तम साहू उ.नि.  मिलन सिंह , प्र आ. भुनेश्वर मरावी ,आरक्षक भोप सिंह साहू,  संजय कश्यप,रवि राजपूत, सुनील  पटेल संजय श्याम,का सराहनीय योगदान है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!