April 27, 2024

आज का इतिहास : 1966 में तुर्की में आया ऐसा भूकंप, तकरीबन 2400 लोगों की हुई मौत


सिक्के की खनक और सिक्के के दो पहलू जैसे बहुत से जुमले हम रोजमर्रा की भाषा में इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आज हर किसी की जेब में खनकने वाले सिक्कों को पहले पहल कब और किसने बनाया यह इतिहास के पन्नों में दर्ज है। साल 1757 में 19 अगस्त को ईस्ट इंडिया कंपनी ने कोलकात्ता में रुपए का पहला सिक्का बनाया था और कंपनी द्वारा बनाए गए पहले सिक्के को बंगाल के मुगल प्रांत में चलाया गया। दरअसल बंगाल के नवाब के साथ एक संधि के तहत ईस्ट इंडिया कंपनी ने साल 1757 में यह टकसाल बनाई थी।

देश दुनिया के इतिहास में 19 अगस्त की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1600 : अहमद नगर पर अकबर का आधिपत्य।
1666 : शिवाजी आगरा में फलों की टोकरी में छिपकर औरंगजेब की कैद से फरार।
1757 : कलकत्ता में ईस्ट इंडिया कम्पनी का पहला एक रुपए का सिक्का टकसाल में बना।
1918 : शंकर दयाल शर्मा का जन्म जो देश के नौवें राष्ट्रपति बने और 1992 से 1997 के बीच देश के इस सर्वोच्च संवैधानिक पद पर रहे।
1919 : अफगानिस्तान ने ब्रिटेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
1949 : भुवनेश्वर ओडिशा की राजधानी बना।
1960 : स्पूतनिक 5 अंतरिक्ष यान से दो कुत्ते और तीन चूहे अंतरिक्ष में भेजे गए। परीक्षण सफल रहा और बाद में यह पांचों जीवित पाए गए।
1964 : संचार उपग्रह सिनकोम 3 का प्रक्षेपण।
1966 : तुर्की में भूकंप से तकरीबन 2400 लोग मरे।
1973 : फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।
1977 : सोवियत संघ ने सेरी सागान में परमाणु परीक्षण किया।
1978 : ईरान के सिनेमा घर में आग लगने से 422 की मौत।
1999 : भारत की परमाणु नीति के मसौदे से नाराज जी-8 के देशों ने सभी तरह की मदद पर रोक लगाने की घोषणा की।
2004: दुनिया की सबसे बड़ी इंटरनेट कंपनी गूगल ने अपने शेयर बाजार में उतारे।
2005 : श्रीलंका सरकार और लिट्टे में शांति वार्ता फिर शुरू करने पर सहमति।
2007 : अंतरिक्ष स्टेशन पर गये मिशन एण्डेवर के यात्रियों ने स्पेसवॉक पूरा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post लटका हुआ चेहरा लेकर शूटिंग करने पहुंचीं Shilpa Shetty Kundra
Next post क्या Kabul पर कब्जे के बाद भारत की हुई तालिबान से बात? विदेश मंत्री S Jaishankar ने दिया ये जवाब
error: Content is protected !!