May 23, 2024

पर्यटन मण्डल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव का मोर्चा संभाल लिया

बिलासपुर. वरिष्ठ मंत्री रविन्द्र चौबे, छत्तीसगढ़ खनिज निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस के प्रशासनिक मंत्री रवि घोष, राजनांदगांव जिला अध्यक्ष पदम कोठारी के साथ आज खैरागढ़ विधानसभा के छुईखदान ब्लाक में पहुंचकर संचालन समिति सदस्य अटल श्रीवास्तव ने कांग्रेस जन के प्रमुख लोगों की बैठक ली, जिसमें प्रमुख रूप से एनएसयूआई के राष्ट्रीय नेता पर्यटन मंडल सदस्य निखिल द्विवेदी, चारों ब्लाक अध्यक्ष खैरागढ़, सभी सेन्ट्रल प्रमुख, जिला कांग्रेस के पदाधिकारी और निर्वाचित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। रविन्द्र चौबे की अध्यक्षता में आज की बैठक में चुनाव प्रचार की रूपरेखा, बूथ, जोन, सेक्टर प्रमुखों को सक्रिय करने की रणनीति बना ली गई। 26 एवं 27 मार्च को चारों ब्लाकों में कार्यकर्ता सम्मेलन किया जायेगा और चुनाव प्रचार का आगाज कर दिया जायेगा। अटल श्रीवास्तव ने बताया कि बिलासपुर से भी कार्यकर्ता प्रचार हेतु पहुंचेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी बहुत जल्द प्रदेश की टीम को यहां चुनाव प्रचार हेतु भेजेगी। खैरागढ़ की जनता कांग्रेस के साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post भगवान श्री राम के स्मृतियों को पुनर्स्थापित कर रही है भूपेश सरकार : त्रिलोक श्रीवास
Next post महापौर रामशरण यादव के निवास पहुंचकर मंत्री शिव डहरिया, मंत्री अमरजीत सिंह भगत ने मातृ शोक पर संवेदना व्यक्त किया
error: Content is protected !!