April 27, 2024

VIDEO – श्री आदर्श दुर्गोत्सव समिति 36वां वर्ष : मां दुर्गा की प्रतिमा का हुआ आगमन, झूम उठे लोग

बिलासपुर/अनिश गंधर्व. कृष्णानगर जूना बिलासपुर में श्री आदर्श दुर्गोत्सव समिति द्वारा लगातार 36 वर्ष से मां दुर्गा की प्रतिमा बिठाया जा रहा है। मूर्तिकार के घर से पंडाल तक मां दुर्गा की प्रतिमा को समिति के पदाधिकारी लेकर आ रहे थे तो लोगों में भारी उत्साह का माहौल था। समिति से जुड़ी महिलाओं ने आकर्षक सिंगार करके मां दुर्गा के प्रतिमा सामने नाच गाकर उत्साह मनाया। धुमाल की धुन में महिलाएं अपने कदम रोक नहीं पा रही थी सभी ने मिलकर उत्साह के साथ इस मौके पर आंनद उठाया।


श्री आदर्श दुर्गोत्सव समिति का गठन आज से 36 साल पहले किया गया था। तक से लेकर आज तक भक्तिमय महौल में समिति के समस्त पदाधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं। समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री भागवत गुप्ता का पूरा परिवार समर्पित भाव से मां की सेवा करने में जुटा हुआ है। उनके पुत्र श्री विजय गुप्ता (साव जी) को अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है। गुप्ता परिवार के साथ साथ इस समिति के समस्त पदाधिकारी जी जान लगाकर सेवा कर रहे हैं। छठमीं के दिन पूरे विधि-विधान से मां दुर्गा की प्रतिमा की पूजा अर्चना की जाएगी। क्योंकि छठमी के दिन से सभी देवियों को एक रूप में पूजा जाता है।

28 सितंबर बुधवार की रात मूर्तिकार के घर से पंडाल तक मां दुर्गा की प्रतिमा को लाकर पंडाल सुरक्षित रखा गया है। मां के आगमन की तैयारी समिति के द्वारा भव्य रूप से किया था। जिस वाहन मां दुर्गा की प्रतिमा को रखा गया था उसे भी फूल-मालाओं से सजाया गया था। इस अवसर पर भागवत गुप्ता, राजेश्वरी गुप्ता, विजय गुप्ता, रूपेश गुप्ता, पुष्पेन्द्र गुप्ता, कृष्णा नामदेव, प्रमोद गुप्ता, शिवा केंवट, मयंक केंवट, सुरज गंधर्व, सिद्धार्थ ताम्रकार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post गोल्डन रेशियो फिल्म्स ने अपनी सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना ‘हीरो ऑफ हाइफा’ की घोषणा की
Next post VIDEO – सार्वजनिक दुर्गोत्सव 46वां वर्ष : मां दुर्गा की प्रतिमा को धूमधाम से लाया गया
error: Content is protected !!