April 28, 2024

इतिहास में 11 नवंबर के दिन क्या हुआ था

11 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • ओत्तो वान विटल्सबाश को 1208  में  जर्मनी का राजा चुना गया।
  • गुरु गोबिन्द सिंह 1675 में सिक्खों के गुरु नियुक्त हुए थे।
  • चार्ल्स एडवर्ड स्टुअर्ट उर्फ बोनी प्रिंस चार्ली की सेना 1745 में इंग्लैंड में घुसी।
  • ब्रिटेन के उपनिवेशों में 1765 में स्टैम्प एक्ट लागू किया गया।
  • कार्टाहेना कोलंबिया ने 1811 में स्पेन से खुद को स्वतंत्र घोषित किया।
  • चिली ने 1836 में बोलीविया और पेरु के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • द प्रिंस ऑफ़ वेल्स ने 1905 में द प्रिंस ऑफ़ वेल्स संग्रहालय की नींव रखी थी।
  • स्वतंत्रता सेनानी तारकनाथ दास ने 1913 में कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को शहर में गदर आंदोलन की शुरुआत की।
  • पोलैंड ने 1918 में खुद को स्वतंत्र देश घोषित किया।
  • अमेरिका के क्लिंटन डेविसन और इंग्लैंड के सर जी पी थाॅमसन को 1937 में भौतिकशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
  • भारत में 1950 को पहला भाप इंजन चितरंजन रेल कारखाने में बनाया गया।
  • फ्रांसीसी क्षेत्र पांडिचेरी, करिकल, माहे तथा यानोन 1954 में भारत सरकार को सौंपे गये।
  • भाषा के आधार पर 1956 में मध्य प्रदेश राज्य का गठन किया गया।
  • राजधानी दिल्ली 1956 में केन्द्र शासित राज्य बना।
  • तत्कालीन सोवियत संघ ने 1958 में परमाणु परीक्षण किया।
  • कुवैत की नेशनल असेंबली ने 1962 में संविधान को स्वीकार किया।
  • अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 1966 में अंतरिक्ष यान ‘जेमिनी-12’ लांच किया।
  • पंजाब से अलग करके 1966 में हरियाणा राज्य का गठन किया गया।
  • सन 1973 में मैसूर का नाम बदलकर कर्नाटक किया गया।
  • पहली अंतरराष्ट्रीय डाक टिकट प्रदर्शनी 1973 में नयी दिल्ली में शुरू।
  • संयुक्त राष्ट्र ने 1974 में पूर्वी भूमध्यसागरीय देश सायप्रस की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
  • अंगोला को 1975 में पुर्तग़ाल से आजादी मिली।
  • मॉमून अब्दुल गयूम 1978 में मालदीव के राष्ट्रपति बने।
  • एड्स थीम पर आधारित पहली टीवी फ़िल्म ‘एन अर्ली फ्रोस्ट’ 1985 में अमेरिका में प्रदर्शित की गयी।
  • बर्लिन की दीवार गिराने की शुरुआत 1989 में हुयी।
  • ऑस्ट्रिया में 2000 में सुरंग से गुजरती हुई ट्रेन में आग लगने से 180 लोगों की मृत्यु।
  • अमेरिकी साहित्यकार नारमन मेलर का 2007 में निधन।
  • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मार्गरेट अल्वा ने 2008 में पार्टी महासचिव के पद से इस्तीफ़ा दिया।
  • सोमालिया के पुंटलैंड क्षेत्र में 2013 में भीषण चक्रवाती तूफान की चपेट में आने से 100 लोग मारे गये।
  • पाकिस्तान के सख्खर प्रांत में 2014 को एक बस दुर्घटना में 58 लोग मारे गये।

11 नवंबर को जन्मे व्यक्ति

  • अपने समय के प्रसिद्ध उर्दू साहित्यकार व कवि अल्ताफ़ हुसैन हाली का जन्म 1837 में हुआ।
  • प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता एवं मजदूर महाजन संघ की संस्थापक अनसूया साराभाई का जन्म 1885 में हुआ।
  • शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलम आज़ाद का जन्म 1888 में हुआ।
  • प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी और राजनीतिज्ञ जे. बी. कृपलानी का जन्म 1888 में हुआ।
  • स्वतंत्रता सेनानी जमनालाल बजाज का जन्म 1889 में हुआ।
  • अमेरिकी उपन्यासकार (स्लोटर हाउस पांच) कर्ट वोन्नीगट का जन्म 1922 में हुआ।
  • भारतीय रिज़र्व बैंक के चौदहवें गवर्नर आई. जी. पटेल का जन्म 1924 में हुआ।
  • भारतीय हास्य अभिनेता जॉनी वॉकर का जन्म 1926 में हुआ।
  • भारत के नैतिकता और ईमानदारी का मूल्य समझने वाले पत्रकार अमिताभ चौधरी का जन्म 1927 में हुआ।
  • हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार कैलाश वाजपेयी का जन्म 1936 में हुआ।
  • हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री माला सिन्हा का जन्म 1936 में हुआ।
  • भारतीय परमाणु वैज्ञानिक अनिल काकोदकर का जन्म 1943 में हुआ।
  • नागालैंड के 9वें मुख्यमंत्री एवं नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के अध्यक्ष नेफियू रियो का जन्म 1950 में हुआ।
  • भूटान के पूर्व नरेश जिग्मे सिंग्ये वांग्चुक का जन्म 1955 में हुआ।
  • अमेरिकी फिल्म अभिनेत्री डेमी मूर का जन्म 1962 में हुआ।

11 नवंबर को हुए निधन

  • प्रसिद्ध कथक नर्तक पंडित शम्भू महाराज का 1970 में निधन।
  • मशहूर फ़िल्म निर्देशक और संगीत में ध्वनि के जानकार देवकी बोस का 1971 में निधन।
  • प्रतिष्ठित कवि एवं गीतकार उमाकांत मालवीय का 1982 में निधन।
  • कन्नड़ भाषा के कवि व लेखक कुप्पाली वेंकटप्पा पुटप्पा का 1994 में निधन।
  • आधुनिक काल के प्रसिद्ध हिन्दी व राजस्थानी लेखक कन्हैयालाल सेठिया का 2008 में निधन।

11 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 

  • राष्ट्रीय शिक्षा दिवस (मौलाना अबुल कलम आज़ाद का जन्म दिवस)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post कविता कौशिक ने बनाया अपना ऐसा हाल, टूट जाएंगे करोड़ों फैंस के दिल
Next post अपने से आधी ऊंचाई के नल में फांसी लगा कैसे मरा अल्ताफ? पुलिस पर उठे ये सवाल
error: Content is protected !!