बिलासपुर को स्वच्छ और सुंदर शहर बनाएंगे: तोखन साहू
बिलासपुर/ अनिश गंधर्व। नगर निगम और नगर पंचायतों के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। इस ऐतिहासिक जीत के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री ने तोखन साहू ने कहा कि काम बोलता है और दिखता है, हम मिलकर मेहनत करेंगे। केन्द्रीय मंत्री श्री तोखन साहू ने आज अपने सरकारी दफ्तर में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि यह पहला अवसर है कि सुदुर वनांचल क्षेत्र की जनता में भी भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है। पूरे प्रदेश में भाजपा को बहुमत मिली है। सबका साथ सबका विकास का नारा देते हुए केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू ने कहा कि बिलासपुर को सुंदर व स्वच्छ शहर के रूप में स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि पूरे देश की जनता में यह विश्वास पैदा हो कि यदि कोई विकास करा सकता है तो भारतीय जनता पार्टी की सरकार करा सकती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राज्य की विष्णुदेव की सरकार पर जनता ने भरोसा किया है। हम मेहनत और परिश्रम करने वाले लोग हैं, इस देश का मान- सम्मान बढ़े हम इसी मंशा को लेकर काम करते हैं। यह जीत आम जनता की जीत है, उनके आर्शिवादों का परिणाम है। अटल विश्वास पत्र में जिन वादों को लेकर संकल्प लिया गया है उस पर काम किया जाएगा। उन्होंने जीतने वाले सभी महापौर अध्यक्ष और पार्षदों को बधाई देते हुए आम जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।