May 10, 2024

एक दिवसीय धरना प्रदर्शन महारैली के आयोजन से शासकीय कार्यालयो में कामकाज ठप्प

बिलासपुर. फेडरेशन के प्रांतिय निकाय के आहवाहन पर वादा निभाव महारैली का जिला फेडरेशन बिलासपुर के द्वारा कलम बंद- काम बंद – मोबाईल सेवा बंद हड़ताल का आयोजन में प्रमुख रूप से केन्द्र के समान 34 प्रतिशत पूर्ण महंगाई भत्ता एवं पुनरीक्षित गृह भाड़ा भत्ता तथा अन्य लंबित मांगों को पूर्ण करने की मांग को लेकर आज नेहरू चौक बिलासपुर में धरना प्रदर्शन कर कलेक्टर कार्यालय तक महारैली निकाल कर कलेक्टर बिलासपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नाम ज्ञापन सौपा गया। फेडरेशन के संयोजक डॉ. बी.पी. सोनी एवं महासचिव जी.आर. चन्द्रा एवं प्रवक्ता किशोर शर्मा ने बताया कि प्रदेश के शासकीय सेवकों को केन्द्र के समान महंगाई भत्ता नहीं दिये जाने से प्रदेश के कर्मचारियों में निराशा और आकोश व्याप्त है। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुये संभाग प्रभारी पी. आर. यादव, आर. के. पटेल, पी. शर्मा, देवेन्द्र पटेल, राजेन्द्र दवे आदि ने संबोधित करते हुये कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों को महंगाई भत्ता का भुगतान न करने से मूल्य सूचकांक के आधार पर प्रतिमाह हजारो रूपये की क्षति हो रही है।
बेतहासा बढ़ते महंगाई से कर्मचारी जुझ रहे है। जिससे प्रदेश के कर्मचारियों में नाराजगी है। कर्मचारियों को उनके मूल अधिकार से वंचित करना शासन की अन्याय पूर्ण कार्यवाही है। जन घोषणा पत्र में किये गये वादों को शीघ्र पुरा कर राज्य शासन कर्मचारियों को राहत प्रदान करें। फेडरेशन के अन्य पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के वेतन विसंगति दूर करने बिलासपुर को बी श्रेणी का दर्जा दिलाने 4 स्तरीय वेतनमान 10 प्रतिशत गृहभाड़ा भत्ता प्रदान करने के संबंध में अपना विचार व्यक्त किया। राज्य शासन के उपेक्षापूर्ण रवईये के विरुद्ध प्रदर्शन करने जिले के सभी शासकीय कार्यालयों पंजीयन कार्यालय, जिला कोषालय, तहसील कार्यालय के साथ ही समस्त कार्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों के बंद हो जाने से राज्य शासन को लाखों की आर्थिक क्षति होने के साथ ही जनसेवा कार्य पूर्णतः प्रभावित रहा। धरना प्रदर्शन स्थल से बड़ी संख्या में महिला कर्मचारियों के साथ फेडरेशन के पदाधिकारी नारेबाजी करने हुये महारैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय पहुॅचकर डिप्टी कलेक्टर श्री अजित पूजारी से मांगों के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुये ज्ञापन सौपा।कार्यक्रम का संचालन किशोर शर्मा ने तथा आभार प्रदर्शन डॉ. बी.पी. सोनी द्वारा किया गया।आज के इस प्रदर्शन में डॉ. बी.पी. सोनी, जी.आर. चन्द्रा, राजेन्द्र दवे, विश्राम निर्मलकर, ईजी विन्द्रा प्रसाद, परस कौशिक श्रवण कुमार कश्यप, किशोर शर्मा, आलोक परान्जपे, विनोद तिवारी, राजेश पाण्डेय, सुनील यादव आई.पी. तिवारी, उमेश कश्यप, सुरेश तिवारी, प्रशांत मुकासे, सी. के महिलांगे, कैलाश गजभिये, आर.सी. ध्रुव, शंकर मेसराम, जय चक्रवर्ती, सरवेश तिवारी, विजय वर्मा, आराधना सिंह, लक्ष्मीनारायण, सूर्य प्रकाश कश्यप, उमेश सिंह, लक्षमण सिंह पोर्त, जगदीश चंदेल, आदि प्रमुख पदाधिकारी साथी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post उदयपुर हत्याकांड बर्बर अमानवीय कांग्रेस इस घटना की कड़ी भर्तसना करती है
Next post ऑपरेशन आहट : मानव तस्करों की गिरफ्तारी कर 2 लड़कियों को चंगुल से छुड़ाया
error: Content is protected !!