February 19, 2021
छत्रपति शिवाजी की जयंती पर माल्यार्पण व संगोष्ठी का आयोजन हुआ
बिलासपुर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिलासपुर महानगर द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उनके छाया चित्र में माल्यार्पण कर संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अद्वितीय शासक, हिन्द की संस्कृति के रखवाले, धर्मांध मुगलों के संहारक छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे आदर्श थे। अभाविप द्वारा उनकी जयंती उत्साह पूर्वक आदर भाव से मनाई जाती है तथा प्रति वर्ष के भांति इस वर्ष भी बृहस्पति बाजार चौक पर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर संगोष्ठी का कार्यक्रम किया गया।। कार्यकम में उपस्थित महानगर मंत्री आयुष तिवारी, यज्ञदत्त वर्मा, अमन कुमार, प्रकाश श्रीवास, श्रृजन पांडेय, श्रेयश अवस्थी, हर्ष सौदर्सन, प्रेम मानिकपुरी, आदर्श तिवारी, अनिमेष सोनी, प्रफुल्ल जोशी, भव्या शुक्ला, साक्षी ठाकुर, प्रीति दुबे, विद्यार्थी परिषद के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।