September 26, 2023

आज के दिन ईस्ट इंडिया कंपनी ने एक रुपए का सिक्का टकसाल में ढाला, जानें 19 अगस्त का इतिहास

Read Time:2 Minute, 30 Second

साल को शुरू हुए आठ महीने 18 दिन गुजर चुके हैं। और 19 अगस्त का दिन इतिहास में एक खास घटना के साथ दर्ज है। साल 1757 में 19 अगस्त के दिन ही ईस्ट इंडिया कंपनी ने कोलकाता में रुपए का पहला सिक्का बनाया था और कंपनी द्वारा बनाए गए पहले सिक्के को बंगाल के मुगल प्रांत में चलाया गया।

दरअसल बंगाल के नवाब के साथ एक संधि के तहत ईस्ट इंडिया कंपनी ने साल 1757 में यह टकसाल बनाई थी। देश दुनिया के इतिहास में 19 अगस्त की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

–  1600 : अहमद नगर पर अकबर का आधिपत्य।
– 1666 : शिवाजी आगरा में फलों की टोकरी में छिपकर औरंगजेब की कैद से फरार।
– 1757 : कलकत्ता में ईस्ट इंडिया कम्पनी ने एक रुपए का सिक्का पहली बार टकसाल में ढाला।
– 1919 : अफगानिस्तान ने ब्रिटेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
– 1949 : भुवनेश्वर ओडिशा की राजधानी बना।
– 1960 : स्पूतनिक 5 अंतरिक्ष यान से दो कुत्ते और तीन चूहे अंतरिक्ष में भेजे गए।
– 1964 : संचार उपग्रह सिनकोम 3 का प्रक्षेपण।
– 1966 : तुर्की में भूकंप से तकरीबन 2400 लोग मरे।
– 1973 : फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।
– 1977 : सोवियत संघ ने सेरी सागान में परमाणु परीक्षण किया।
– 1978 : ईरान के सिनेमा घर में आग लगने से 422 की मौत।
–  1999 : भारत की परमाणु नीति के मसौदे से नाराज़ जी-8 ने सभी तरह की मदद पर रोक लगाने की घोषणा की।
– 2004: दुनिया की सबसे बड़ी इंटरनेट कंपनी गूगल ने अपने शेयर बाजार में उतारे।
– 2005 : श्रीलंका सरकार और लिट्टे में शांति वार्ता फिर शुरू करने पर सहमति।
– 2007 : अंतरिक्ष स्टेशन पर गये मिशन एण्डेवर के यात्रियों ने स्पेसवॉक पूरा किया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post इस गाने से धूम मचाने वाली हैं सपना चौधरी! पोस्टर रिलीज करके बढ़ा दी फैंस की धड़कन
Next post सड़क हादसे में दो कार सवार की दर्दनाक मौत
error: Content is protected !!