March 31, 2023

बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर 20 जुलाई को कांग्रेस का छत्तीसगढ़ स्तरीय धरना प्रदर्शन

Read Time:2 Minute, 44 Second

रायपुर. 20 जुलाई शनिवार को सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेस के 5 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के विषय में जानकारी देते हुये प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने बताया है कि मोहन मरकाम जी के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार संहालने के बाद 20 जुलाई शनिवार को कांग्रेस का कैरोसीन कोटे में कटौती, धान के समर्थन मूल्य में अत्यल्प 3.7 प्रतिशत की वृद्धि, पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी, दाल भात केन्द्रों की चांवल कटौती और बढ़ती महंगाई पर लगाम के मुद्दों पर कांग्रेस का छत्तीसगढ़ स्तरीय धरना प्रदर्शन सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित किया जा रहा है। कांग्रेस की सभी इकाइयां और सभी पदाधिकारी जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता इस धरना प्रदर्शन को बड़ी गंभीरता से ले रहे है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सभी जिला कांग्रेस इकाईयों को निर्देशित किया है कि कार्यक्रम स्थल के फोटो धरना प्रदर्शन के तत्काल बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यालय भेजा जाये। इस अवसर पर उपस्थिति रजिस्टर को भी प्रदेश कार्यालय को व्हाट्सअप द्वारा भेजे जाने के निर्देश जिला कांग्रेस कमेटियों को दिये गये है। 20 जुलाई के कार्यक्रम में सभी प्रदेश पदाधिकारी, कांग्रेस के सभी जनप्रतिनिधियों, जिला पदाधिकारियों, ब्लाक पदाधिकारियों, सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयुआई, सेवादल सहित सभी मोर्चा संगठनों प्रकोष्ठों विभाग के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य की गयी है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से सभी प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा संगठनों, प्रकोष्ठों विभागों के प्रमुखों को तदनुसार सूचना पहुंचाई जा रही है।  

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous post BJP ने रिवॉल्वर लहराने वाले MLA ‘चैंपियन’ पर की बड़ी कार्रवाई, 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित
Next post अज्ञात वाहन की चपेट में आने से जंगली सूअर की मौत,वन विभाग जाँच में जुटी