
भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर भाजपा नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया

बिलासपुर. भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली जी के निधन पर भाजपा नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय राजनीति के सितारे थे।
छ.ग. विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने श्री अरूण जेटली के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि काल के चक्र ने हमसे बेहतर मार्गदर्शक, पथ प्रदर्शक और कानून वेत्ता छिन लिया। जेटली जी एक व्यक्ति नही संस्था थे, इस क्षति की पूर्ति नही की जा सकती। उन्होंने संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की कामना की।
सांसद अरूण साव ने भी पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरूण जेटली जी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनके काम करने की अद्धुतिय क्षमता थी। मंत्री पद पर रहते हुए अनेक साहसिक निर्णय लिए जिसमें उन्होंने देश में जीएसटी लागू कर देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में काम किया बेबाक रूप से उनकी छवि से तथा उनके काम करने की शैली से हम सबको प्रेरणा मिलती थी मिलती रहेगी। उनका निधन हम सबके लिए बड़ी छति है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता भूपेन्द्र सवन्नी ने भी पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरूण जेटली जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जेटली जी की बौध्दिकता व कानून के ज्ञान के चलते पार्टी को अनेक संकट से बाहर निकालने में सहायता मिलती रही है। ऐसे व्यक्तित्व के खोने की भरपाई नहीं की जा सकती। उन्होंने श्रध्दांजलि अर्पित करते हुए उनके आत्मा की शांति की कामना की।
मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा कि पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अपना मार्गदर्शक खो दिया है। भारतीय राजनीति के हर पहलू पर वे अपनी प्रखर, मुखर और तार्किक वक्तृता के बल पर हम सब को दिशा देते थे।
भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने अरूण जेटली जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जेटली जी बहुत ही कम उम्र में भारत की राजनीति में अपनी अमिट छाप बनाई थी, उनके कार्य करने की शैली अद्भूत थी वे एक राजनेता के साथ साथ कुशल वक्ता एवं संगठक थे, उनकी भरपाई कर पाना असंभव है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते है कि उन्हें अपने चरणों में स्थान दे।
महापौर किशोर राय ने कहा कि श्री जेटली जी प्रखर वक्ता के साथ साथ सर्वोच्च न्यायालय में देश के चुनिंदा अधिवक्ताओं में से एक थे। देश की उन्नती एवं विकास के लिए अनेक ऐतिहासिक निर्णय मंत्री पद में रहते हुए उन्होने ली।
भाजपा जिला महामंत्री द्वय रामदेव कुमावत, घनश्याम कौशिक ने कहा कि श्री जेटली जी का समूचा जीवन आदर्शों की मिसाल है। संसद में अपने तार्किक वक्तृत्व से उन्होंने भाषायी गरिमा और विद्वत्ता का जो उच्चतम मानदंड स्थापित किया है, वह हम सबके लिए पाथेय है।
More Stories
ओबीसी कांग्रेस ने मानव श्रृंखला बनाकर राहुल गांधी के समर्थन में किया प्रदर्शन
रायपुर. छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ चौलेश्वर चंद्राकर के नेतृत्व में आयोजित पिछड़ा वर्ग कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय...
ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेसी .पार्षद. कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के यहां मेरा घर राहुल का घर का पोस्टर चस्पा किया
बिलासपुर. केंद्र की भाजपा सरकार ने अपनी निम्न सोच से दुनिया में भारत के लोकतंत्र को शर्मसार किया। राहुल गांधी की...
स्मार्ट सिटी के फंड से केंद्र सरकार की राशि से हो रहे है शहर में विकास कार्य, महापौर विधायक श्रेय लेने होड़ में – अमर अग्रवाल
6 साल में करोड़ों खर्च के बाद भी जतिया तालाब संवर्धन एव विकास कार्य अधूरा बिलासपुर. लोकतंत्र में सरकारें आती...
बेरोजगारी भत्ता के लिए ऑनलाईन आवेदन शुरू
आवेदन भरने को लेकर युवाओं में देखा गया उत्साह युवाओं ने कहा योजना से सपनों को मिलेगी नई उड़ान बिलासपुर....
चुन्नी मौर्य ने ढाई सौ कन्याओं को दिए उपहार
बिलासपुर. नवरात्रि के पावन पर्व पर नॉर्थ ईस्ट रेलवे इंस्टीट्यूट गायत्री मंदिर बुधवारी में दुर्गा स्वरूपी ढाई सौ कन्याओं को...
6 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार
बिलासपुर . बिलासपुर जिले में अवैध नशे के विरुद्ध विशेष अभियान निजात चलाया जा रहा है । जिसके परिपालन में...
Average Rating