December 6, 2023

मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने नेहरू चौक पर दिया धरना

Read Time:6 Minute, 46 Second
बिलासपुर. केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा मिट्टी तेले के कोटे में कटौती, धान के समर्थन मूल्य में वृद्धि के नाम पर छल, दाल – भात केन्द्रों के चावल में कटौती, डीजल-पेट्रोल के दामों में बेतहाशा वृद्धि, देश में बढ़ती महंगाई सहित अन्य मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर यह धरना दिया गया।

इस मौके पर पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन ने कहा कि किसान पुत्र भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार धान के समर्थन मूल्य, हर परिवार को सस्ते चावल सहित जन कल्याणकारी निर्णयों से जरा भी पीछे नहीं हटेगी। सह समन्वयक कांग्रेस नेत्री मंजू सिंह ने कहा कि देश को राष्ट्रवाद, धर्म के नाम पर बांटने वाले कट्टरता फैलाकर देश का वातावरण खराब कर रहे हैं। हम सब प्रदेश के मुख्यमंत्री बघेल के नेतृत्व में प्रदेश के हित के लिए लड़ेगें और अपना हक लेकर रहेगें।विधायक शैलेष पांडेय ने केन्द्र की योजनाओं पर भी जमकर प्रहार किए। उज्जवला योजना से लेकर नोटबंदी, जीएसटी सहित अनेक मुद्दों पर मोदी सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि बिलासपुर को भाजपा की पूर्व सरकार व स्थानीय मंत्री ने वर्षों पीछे कर दिया है। उनकी कमीशनखोर योजनाएं शहर के लिए नासूर बन गयी हैं। हम सब को मिलकर धोखेबाजों और भ्रष्ट लोगों की असलियत लोगों के बीच उजागर करनी है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने प्रियंका गांधी की उत्तर प्रदेश में सोनभद्र में हुयी अलोकतांत्रिक गिरफ्तारी के विरोध में निंदा प्रस्ताव रखा जिसका शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर सहित सभी कांग्रेसजनों ने दोनों हाथ उठाकर सर्वसम्मति से पारित किया।पूर्व विधायक वैजनाथ चंद्राकर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार की असलियत को जनता के बीच लाने का आह्वान किया।कांग्रेस नेता शेख गफ्फार, राजेश पांडेय, अर्जुन तिवारी, आशीष सिंह, कृष्ण कुमार यादव, वाणी राव, रामशरण यादव, दिलीप लहरिया, जगजीत सिंह मक्कड़, इंग्रिड मैक्लाउड, रविन्द्र सिंह, विवेक वाजपेयी, महेश दुबे, पंकज सिंह, प्रमोद नायक, राजेन्द्र शुक्ला, आदि ने इसी तरह के विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन शहर कांग्रेस प्रवक्ता ऋषि पांडेय ने व आभार प्रदर्शन जिला कांग्रेस महामंत्री व प्रवक्ता अनिल सिंह चौहान ने किया।एक दिवसीय धरना प्रदर्शन को महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिता लब्हात्रे, शहर अध्यक्ष सीमा पांडेय, जिले व शहर के ब्लाक अध्यक्ष तैय्यब हुसैन, मनोज गुप्ता, अरविंद शुक्ला, आनंद जायसवाल, अमोल पाठक, अजय यादव, विनोद साहू, घनश्याम शिवहरे, विनोद दिवाकर, राजेन्द्र धीवर, आदित्य दीक्षित, संदीप शुक्ला, शंकर यादव, त्रिभुवन साहू, अमित यादव, आदि ने भी संबोधित किया।

 कांग्रेस नेता भुवनेश्वर यादव, राकेश शर्मा, विभोर सिंह, राजेन्द्र साहू, शिवबालक कौशिक, सुरेश चौहान, जितेन्द्र पांडेय, इकबाल सिंह, सादेक खान, जयलेश सिंह, ने कहा कि मोदी सरकार को चंद पूंजीपति पर्दे के पीछे से चला रहे हैं।कार्यक्रम में जयश्री शुक्ला, अधिवक्ता निरूपमा वाजपेयी, अनिल टाह, आशा सिंह, देवेन्द्र सिंह, सुभाष अग्रवाल, राकेश सिंह, राजू खटीक, कमलेश दुबे, नीलेश यादव लक्की, केशव गोरख, आई टी सेल जिलाध्यक्ष अनिल शुक्ला, मनोहर कुर्रे, धर्मेश शर्मा, स्वप्निल शुक्ला, सिद्धांशु मिश्रा, मुन्ना श्रीवास, सुभाष ठाकुर, अरूण त्रिवेदी, नीरज जायसवाल, संजय साहू, नागेन्द्र राय, अजरा खान, तृप्ति चंद्रा, हेमंत दिघ्रस्कर, जयपाल निर्मलकर, मोती कुर्रे, शिवा मुदलियार, अशरफ वनक, रवि श्रीवास, दुबे सिंह कश्यप, बसंत शर्मा, शैलेन्द्र जायसवाल, पुष्पा दुबे, दीपांशु श्रीवास्तव, शेखर मुदलियार, गीतांजली कौशिक, नानक रेलवानी, रणजीत सिंह खनूजा, तरूणा शर्मा, ब्रजेश दुबे, मनोज पांडेय, सतनाम खनूजा, श्याम कश्यप, पिंकी बतरा, जुगल किशोर गोयल, नारायण शर्मा, संध्या तिवारी, अजरा खान, चित्रलेखा कांसकार, सावित्री सोनी, मंजू सोनी, करम गोरख, तरू तिवारी, जसबीर गुम्बर, राकेश हंस, शीतल जायसवाल, आशीष शर्मा, प्रदीप मसीह, अभिलाष रजक, किरण कश्यप, जावेद मेमन, नवीन दुबे रिक्की, अब्दुल वहाब, वादिर खान, श्याम पटेल, यासिर खान, शौकत अली खान, रोमहर्ष शर्मा, प्रहलाद दीक्षित, राजेश केसरी, पुष्पराज उपाध्याय, अभिषेक दुबे, अफरोज बेगम, आशा पांडेय, भरत जोशी, राजा व्यास, मल्लू पंत आदि शामिल थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post हरेली तिहार पर भव्य आयोजन होगा,बिलासा कला मंच की बैठक में लिया गया निर्णय
Next post रेलवे क्षेत्र में भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान : मोदी की रीति नीति से लोग प्रभावित – अमर
error: Content is protected !!