नया मालगोदाम ट्रक मालिक संघ के अभय नारायण राय संरक्षक, शत्रुहन रात्रे बने अध्यक्ष


बिलासपुर. नया माल गोदाम ट्रक मालिक संघ के सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से नये कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें अभय नारायण राय को संरक्षक एवं शत्रुहन रात्रे को अध्यक्ष चुना गया। शत्रुहन रात्रे ने अपने कार्यकारिणी का गठन करते हुए निम्न लोगों को पदाधिकारी नियुक्त किया।
1. संरक्षक-अभय नारायण राय
2. अध्यक्ष-शत्रुहन रात्रे
3. उपाध्यक्ष-हरपिंदर पाल सिंह काला
4. सचिव-शहनवाज खान
5. सह-सचिव-बलविंदर सिंह राय
6. कोषाध्यक्ष-मोहम्मद हसन
7. सह-कोषाध्यक्ष-गौतम तिवारी
8. कार्यकारिणी सदस्य-राम सिंह यादव, उबारन कुर्रे, गोपाल कक्कड़, विनोद रात्रे, गुरजीत सिंह धनवा।
उक्ताशय की जानकारी नव नियुक्त अध्यक्ष शत्रुहन रात्रे ने बताया कि हमारा संगठन पिछले 35 वर्षों से नया माल गोदाम रेलवे साईडिंग में ट्रक मालिकों के लिए काम कर रहा है, हमारा संगठन सहकारिता की भावना से कार्य करता है, ट्रक मालिक संघ एवं मजदूर यूनियन संयुक्त रूप से मिलकर इस संगठन को चलाते है, संगठन द्वारा बिलासपुर के सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहता है। गत लाकडाउन में भी संगठन की सक्रिय भूमिका रही है। गौरतलब है कि शत्रुहन रात्रे रेलवे कामगार मजदूर यूनियन के भी अध्यक्ष है, अब संयुक्त रूप से दोनों यूनियनों का संचालन सभी के सहयोग से करेंगे। संरक्षक अभय नारायण राय ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी एवं कहा कि केन्द्र एवं राज्य शासन की नीतियों के तहत् कार्य करेगा एवं सदस्यों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास करेगा।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!