व्यापारियों की सुरक्षा सरकार और प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी: कमल सोनी

बिलासपुर। जीपीएम जिले के कोटमी बाजार में सराफा व्यापारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या और लाखों के जेवरात लूट की घटना से पूरे प्रदेश के व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। घटना की जानकारी मिलते ही सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी आईजी के साथ घटनास्थल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।
प्रदेश अध्यक्ष श्री सोनी ने इस दर्दनाक घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि खुले बाजार में इस प्रकार की जघन्य वारदात कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। घटना के बाद श्री सोनी मृतक सराफा कारोबारी प्रदीप सोनी उर्फ पप्पू के परिजनों से भी मिले और उन्हें ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा सरकार और प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सराफा व्यापारियों को पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!