साल की बच्ची से युवक ने किया दुष्कर्म, जंगल से किया गिरफ्तार

 

बिलासपुर। घुमाने के बहाने युवक 10 साल की बच्ची को साथ ले गया। रात भर अपने पास रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर सुबह बच्ची को उसके घर के पास छोडक़र फरार हो गया। पीडि़ता ने घटना की जानकारी परिजन को दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है।
पुलिस चौकी बेलगहना के अनुसार सक्तीबहरा निवासी रंजीत यादव उर्फ दउआ (20) बीते शनिवार की शाम नाबालिग बच्ची को बाइक पर घुमाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया। इस दौरान युवक उसे सुनसान जगह पर ले गया। मौका पाकर उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। दूसरी ओर बच्ची के अचानक गायब होने से परेशान रिश्तेदार पूरी रात उसे तलाशते रहे। अगली सुबह रविवार को आरोपी युवक बच्ची को घर के पास छोडक़र फरार हो गया। घर लौटकर डरी-सहमी बच्ची ने रोते हुए रिश्तेदारों को आपबीती सुनाई। आक्रोशित रिश्तेदार रविवार को कोटा थाने पहुंचे और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी रंजीत यादव के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी, क्योंकि मामला बेलगहना चौकी क्षेत्र की थी, इसलिए तत्काल डायरी वहां ट्रांसफर की गई।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!