हिट स्ट्रोक से हर दिन 2 से 3 चमगादड़ों की मौत हो रही


कोरबा। भीषण गर्मी और लू ने कोरबा के वन्यजीवों को भी प्रभावित करना शुरू कर दिया है। पाली विकासखंड के नौकोनिया तालाब किनारे सैकड़ों चमगादड़ों की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हीट स्ट्रोक पाया गया है।
23 मई को स्थानीय ग्रामीणों ने नौकोनिया तालाब के किनारे बड़ी संख्या में मृत चमगादड़ देखे। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पाली रेंजर योगेश्वर बंजारे ने बताया कि डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया, जिसमें हीट स्ट्रोक की पुष्टि हुई। पहले बड़े पैमाने पर मौत हुई, अब प्रतिदिन 2 से 3 चमगादड़ मर रहे हैं। चमगादड़ रात में भोजन के बाद सुबह लौटते समय तेज धूप में ठिकानों पर पहुंच रहे हैं, जिससे उनका शरीर का तापमान 40 डिग्री से ऊपर चला जाता है।

ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने पहली बार इतनी बड़ी संख्या में चमगादड़ों की मौत देखी है। कई पेड़ अब पूरी तरह खाली हो चुके हैं। वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है और कर्मचारियों को तैनात किया गया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!