May 1, 2024

45वां वर्ष : सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति के पंडाल में विधायक शैलेष ने की पूजा- अर्चना

बिलासपुर/अनीश गंधर्व. जुनाबिलसपुर साव  धर्म शाला के पास सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा लगातार 45 वर्षों से माँ दुर्गा को प्रतिमा बिठाकर पूजा अर्चना की जा रही हैं। नवमी पर्व के दिन शहर विधायक शैलेष पांडे दुर्गा पंडाल में पहुचे और समिति के पदाधिकारियों के साथ माँ दुर्गा की आरती की। इस दौरान एल्डरमेन अखिलेश गुप्ता व समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे। इसके बाद विधायक पांडे शहर के अन्य समितियों में भी जाकर पूजा कार्यक्रम में शामिल हुये।
सार्वजिनक दुर्गा उत्सव समिति के दुर्गा पंडाल में लगातार भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। शहर भर के श्रद्धालु माँ दुर्गा से आशीर्वाद मांग  रहे हैं। अष्टमी की रात्रि भव्य भंडारा आदित्य मिश्रा द्वारा किया गया आधी रात तक शहर के लोग दुर्गा पंडाल पहुच रहे हैं।भारी उत्साह का माहौल है।
रावण दहन आज
सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति द्वारा रावण दहन का कार्यक्रम रखा गया है। रावण दहन कार्यक्रम में अध्यक्ष हेमन्त परिहार, सचिन अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, लक्ष्मी यादव, मनीष यादव, अमन सिंह ठाकुर, अनिकेत सिंह, नितिन परिहार, तुलसी नामदेव(बल्ला), छोटा नामदेव, दीपेंद्र वैष्णव, विवेक देवांगन, गोलू यादव, केशव परिहार, लव गुप्ता, जीवेश परिहार आदि विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। रावण दहन कार्यक्रम दुर्गा पंडाल के पीछे मटरू गार्डन में रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
Next post VIDEO : पूर्व मंत्री मूलचंद खंडेलवाल का निधन, भाजपा में शोक की लहर
error: Content is protected !!