9 अक्टूबर का इतिहास: आज ही के दिन हुआ था प्रसिद्ध सरोद वादक अमजद अली खां का जन्म

आज ही के दिन 1945 में हुआ था प्रसिद्ध सरोद वादक अमजद अली खां का जन्म हुआ था। इसके अलावा 2006 में आज ही के दिन गूगल ने यू-ट्यूब के अधिग्रहण की घोषणा की थी। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 9 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं- 
1776 – अमेरिकी संसद ने आधिकारिक तौर पर देश का नाम’यूनाइटेट कॉलोनीज़’से बदलकर संयुक्त राज्य अमेरिका किया। 
1876- पहली बार टेलिफोन पर ‘आउट डोरवायर’ के माध्यम से दो तरफा बातचीत हुई। यह बातचीत बोस्टन में रह रहे बेल और कैम्ब्रिज में रह रहे वॉटसन के बीच हुई। 
1920 – अलीगढ़ का एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय में रूपांतरित हुआ। 
1945 – प्रसिद्ध सरोद वादक अमजद अली खां का जन्म। 
1954 – अफ्रीकी देश अल्जीरिया में भूकंप से 1400 लोग मरे। 
1962- अफ्रीकी देश युगांडा गणतंत्र बना। 
1967- अजेर्ंटीना के प्रसिद्ध मार्क्सवादी क्रांतिकारी चे ग्वेरा की हत्या। 
1997- इटली के अभिनेता एवं लेखक डारियो फो को साहित्य का नोबल पुरस्कार दिया गया। 
1998- पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने इस्लामी शरीयत कानून को देश के सवोर्च्च कानून के रूप में अनुमोदित किया। 
2002- भौतिकी का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के रैमण्ड डेविस और जापान के कोशिबा को संयुक्त रूप से देने की घोषणा की गई। 
2005- यूरोपीय उपग्रह ‘क्रायोसेट’ का प्रक्षेपण विफल। 
2006- गूगल ने यू-ट्यूब के अधिग्रहण की घोषणा की। 
2006 – भारतीय राजनेता कांशीराम का निधन हुआ। 
2012 – इराक में बम हमले में सौ से अधिक लोगों की मौत, 350 अन्य घायल। 
2012- पाकिस्तान की शांति नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफ़ज़ई पर आतंकवादियों ने गोलियां दागीं। मलाला का विदेश इलाज चला।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *