लोकप्रिय विधायक शैलेश पाण्डेय का सद्भाव पत्रकार संघ छग नेे किया सम्मान

बिलासपुर/अनिश गंधर्व. राज्य के लोकप्रिय विधायक शैलेश पाण्डेय का सद्भाव पत्रकार संघ छग के पदाधिकारियों ने सम्मान किया। कोरोना काल में विधायक शैलेश पाण्डेय ने आम जनता की खुलकर मदद की। ज्ञात हो कि कोरोना काल में लोग एक-एक दाने के लिए तरस रहे थे उस समय विधायक नेे राशन और उपचार की व्यवस्था कर सैकड़ों लोगों को सहारा दिया। प्रशासनिक दबाव केे बाद भी विधायक ने हर कदम पर आम जनता की मदद करने में कोई कमी नहीं की। उनके द्वारा किए गए पुनित कार्यों से प्रभावित होकर सद्भाव पत्रकार संघ छग के पदाधिकारियों ने उनके निवास में जाकर स्मृति चिन्ह व पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दी।
पत्रकारों को अपने बीच पाकर विधायक शैलेश पाण्डेय ने प्रसन्न मुद्रा में कहा कि मैं भी एक गरीब आदमी हूं और गरीबों की सेवा करना मेरा परम कर्तव्य है। पद हमेशा साथ नहीं रहता व्यक्ति का व्यवहार ही हमेेशा काम आता है। उन्होंने कहा कि पत्रकार भी आम जनता की सेवा करते- करते स्वयं के घर परिवार के लिये समय नहीं बचा पाता, आज के दौर में पत्रकारिता चुनौती भरा काम है। पत्रकार और जनप्रतिनिध दोनों ही जनता के लिए समर्पित रहते हैं। राजनीति में आने के बाद हर कोई पैसा कमाना चाहता है, किंतु मैंनेे जनता की समस्या के अलावा कभी राजनीतिक लाभ नहीं उठाया, यहीं कारण है कि समाज के हर तबके लोग मुझसे मिलने आते हैं और समस्या सुनाते हैं मैं सभी के लिए समर्पित होकर काम करने पर ही जोर देता हूं। उन्होंने बताया कहा कि समस्या का समाधान हो सकता है लेकिन उसके लिये पहल करने की जरूरत है, प्रयास करने में क्या जाता है। मैं अगर किसी की भी समस्या को सीधे तौर पर सुलझा नहीं पाता फिर भी मैं प्रयास करता हूं। मेरे प्रयास करने से अगर किसी को लाभ होता है तो मेरे लिये सौभाग्य की बात है। उन्होंने सद्भाव पत्रकार संघ छग के द्वारा किए जा रहे कार्यों पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि मैं हमेशा संघ के लिये समर्पित हूं। संघ के अध्यक्ष आरडी गुप्ता के आह्वान पर विधायक शैलेश ने कहा कि मैं आपके द्वारा आयोजित कार्यक्रम के निमंत्रण में अवश्य आऊंगा।  इस अवसर पर सद्भाव पत्रकार संघ छग के प्रदेश अध्यक्ष आरडी गुप्ता, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष देवदत्त तिवारी, संभागीय अध्यक्ष मनीष शर्मा, जिला अध्यक्ष पंकज खण्डेलवाल, संदीप गुप्ता, जिला सचिव अनिल श्रीवास, ललित गोपाल, आमिर खान सहित संघ के सदस्य उपस्थित थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!