March 28, 2023
यंग इंडिया के बोल अभियान के संभाग प्रभारी बने गौरव
बिलासपुर. भारतीय राजनीति में युवाओं को अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के तहत यंग इंडिया के बोल अभियान के सुचारू संचालन हेतु संभागीय प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। जिसमें युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के अनुशंसा पर राष्ट्रीय प्रवक्ता आर्यन शर्मा द्वारा बिलासपुर संभाग प्रभारी के तौर पर गौरव दुबे का चयन किया है । इस नियुक्ति से गौरव दुबे ने राष्ट्रीय प्रवक्ता व प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया है साथ ही आश्वस्त किया है कि “यंग इंडिया के बोल सीजन 3” के लिए प्रत्येक जिले एवं विधानसभा से अच्छे ऊर्जावान युवाओं का चयन करने में अपनी महती की भूमिका निभाएंगे।
इस नियुक्ति से भवेंद्र गंगोत्री प्रदेश महामंत्री, नितेश सिंह उपाध्यक्ष जनपद पंचायत, रंजीत सिंह जिला अध्यक्ष एनएसयूआई, विकास सिंह प्रदेश महामंत्री एनएसयूआई, अर्पित केसरवानी प्रदेश महासचिव एनएसयूआई, आशीष गुप्ता ,पुष्पकांत कश्यप अध्यक्ष कोटा विधानसभा, सुनील पटेल अध्यक्ष मस्तूरी विधानसभा, राहुल दुबे, भूपेंद्र साहू ,राहुल राजपूत, आशीष रावत, आशीष अग्रवाल प्रमोदा पांडे आदि बहुत से कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्याप्त है।