लायंस क्लब सेवा ने किया सपना सराफ सम्मान

बिलासपुर. सामाजिक कार्यकर्ता सपना सराफ को लायंस क्लब सेवा द्वारा समाज सेवा के लिए सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे व समाजसेवी नेता प्रवीण झा भी शामिल हुए। फीलगुड कंपनी के संचालक प्रवीण झा, और लोकप्रिय विधायक ने समाजसेवी सपना सराफ द्वारा किए जा रहे पुनित कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया है। महिलाओं और युवतियोंं को जागरुक करने व सेनेटरी पैड के लिए सपना सराफ इन दिनों खासा चर्चा में हैं। उनके द्वारा समाज के हर तबके के लोगों की मदद करना, नव जोडों का विवाह करना सहित जनहित में अनेक कार्य कराए जा रहे हैं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!