अटल विश्व विद्यालय के कुलपति  ने मतदान राष्ट निर्माण का महा अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया

बिलासपुर. अटल बिहारी वाजपेई विश्व विद्यालय बिलासपुर के  कुलपति आचार्य अरूण दिवाकर नाथ बाजपेई  ने मतदान राष्ट निर्माण का महा अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ मतदान जागरूकता कार्यक्रम के तहत विश्व विद्यालय में किया।  कुलपति  ने विश्व विद्यालय के समस्त प्राध्यापक, अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थी गण को मतदान जागरूकता कार्यक्रम के तहत अपने उद्बोधन में कहा कि मतदान लोकतंत्र की प्राण संजीवनी है। किसी भी देश की लोकतंत्र उसके जागरूक मतदाता पर निर्भर करता है। मतदान सभी व्यस्क भारतीय नागरिकों का मौलिक अधिकार है संविधान और कानून से प्राप्त इस अधिकार का उपयोग प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है अतः प्रत्येक निवार्चन प्रकिया में आम जनता को शत् प्रतिशत मतदान अभियान में शामिल होना चाहिए।  भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान पर माननीय कुलपति आचार्य अरूण दिवाकर नाथ बाजपेई  के साथ कुलसचिव शैलेन्द्र दुबे, राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ मनोज सिन्हा सहित बड़ी संख्या में विश्व विद्यालय के अधिकारी, प्राध्यापक, कर्मचारी और विद्यार्थी गण उपस्थित थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!