December 1, 2023
एक्जिट पोल के आकड़ों से स्पष्ट है कि छ.ग. में कांग्रेस की सरकार बन रही है
कांग्रेस की संख्या 2018 की आकड़ों को ही दोहराएंगी-कांग्रेस प्रवक्ता
बिलासपुर. विभिन्न सर्वे रिपोर्टो से प्राप्त एक्जिट पोल के आकड़ों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय ने कहा कि एक्जिट पोल के सारे नतीजे छ.ग. में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनने के प़क्ष में दिखाई दे रही है। सरकार कांग्रेस की बनेगी यह तय हो चुका हैं। जहां तक आकड़ों का सवाल है, कांग्रेस का दावा आज भी है कि जनता ने कांग्रेस को 2018 की तरह ही बहुमत दिया है। 5 साल के कार्यो पर मुहर लगाई है और 2023 के घोषणा पत्र पर भरोसा जताया है। 2018 की आकड़ों के साथ ही 3 दिसंबर को कांग्रेस एक्जेक्ट पोल के साथ जनता का विश्वास हासिल करेगी।