कोरबा जाने से पहले जादूगर सम्राट अजूबा ने आकाशवाणी बिलासपुर में दिखाए जादू, जादू पर हुई परिचर्चा, मदन भारती भी थे सहभागी

बिलासपुर। शहर में पांच सप्ताह से मजोरंजन के मुख्य आकर्षण बने जादूगर सम्राट अजूबा शिव टॉकीज मे अपार जन समूह को रोमांचित और आनंदित कर रहे हैं। जिसने भी उनका शो देखा, बस यही कहा ऐसा मोहक शो पहली बार देखा। लेकिन आज बेतार के तार की जादुई राजधानी कहे जाने वाले रेडियो स्टेशन में थे जादूगर अजूबा। हां सही पढ़ा आपने। बिलासपुर आकाशवाणी पर एक खास परिचर्चा का अयोजन जादू तब अब और भविष्य के साथ साथ समाज हित मे जादू की उपयोगिता पर आयोजित था। आकाशवाणी की तरफ से डॉ संजना भारतीयन ने अनेक सवाल या चर्चा शुरू की।जिस परिचर्चा में जादूगर सम्राट अजूबा और लेखक पत्रकार जादू साहित्य लेखक मदन भारती शमिल हुए।
उसके पश्चात जादूगर अजूबा के फैंस वहां भी मिल गए तो फोटो खिंचवाने के पूर्व ही जादूगर सम्राट अजूबा ने क्लोज अप मैजिक का ऐसा प्रदर्शन किया की दर्शक दंग रह गए और सिर्फ़ यही बोले… वाह क्या जादू हैं। अगला शो कोरबा में 16फरवरी हो होना है जिसकी तैयारियां चल रही है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!