
वार्ड की बेटी को जिताने का संकल्प: विष्णु नगर में मीनाक्षी यादव को मिल रहा जबरदस्त जनसमर्थन
बिलासपुर। विष्णु नगर, वार्ड क्रमांक 16: आगामी नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती मीनाक्षी यादव को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। वार्ड की जनता ने संकल्प लिया है कि इस बार अपने वार्ड की बेटी को ही पार्षद बनाएंगे।
जनसंपर्क के दौरान स्थानीय नागरिकों ने कहा कि मीनाक्षी यादव दीदी लंबे समय से समाज सेवा से जुड़ी रही हैं और वार्ड के विकास के लिए उनकी सोच और कार्यशैली सराहनीय रही है। लोगों का मानना है कि इस बार विकास और पारदर्शिता की राजनीति को प्राथमिकता देते हुए वे भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाएंगे।
मीनाक्षी यादव ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मैं वार्ड की सेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हूं। विष्णु नगर के हर नागरिक को बुनियादी सुविधाएं मिलें, यह मेरी पहली प्राथमिकता होगी। जनता का जो प्रेम और समर्थन मिल रहा है, वह साबित करता है कि बदलाव की लहर चल रही है।”
वार्ड की जनता में जोश और उत्साह देखते ही बन रहा है। लोगों का कहना है कि “अबकी बार वार्ड की बेटी पार्षद बनेगी!” भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों द्वारा घर-घर जनसंपर्क अभियान भी तेजी से चलाया जा रहा है, जिससे चुनावी माहौल पूरी तरह भाजपा के पक्ष में नजर आ रहा है।
More Stories
छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक 19 को
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की बैठक 19 फरवरी, बुधवार को दोपहर 2 बजे प्रेस क्लब भवन, ईदगाह चौक में...
गांजा तस्करी में संलिप्त आरोपियो के द्वारा ’’अर्जित-अवैध संपत्ति’’ पर बिलासपुर पुलिस का ’’प्रहार’’
➡️ रजनेश सिंह (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के नेतृत्व में नषे के अवैध तस्करो की जड तक पहूॅच कर की...
यादव महासम्मेलन संपन्न… आदर्श विवाह, युवक-युवती परिचय सम्मेलन खर्चीली शादी को त्यागने आदर्श विवाह कराने पर दिया जोर
रायपुर। छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज पंजीयन क्र. 5066 रायपुर से संबद्ध महानगर इकाई एवं जिला तथा महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान...
टाटा ईवी भारत में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देगा
मुंबई /अनिल बेदाग: भारत में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) क्रांति की अगुआई करने वाली कंपनी टाटा ईवी ने आज देश के...
बजट प्रस्ताव : मंत्री केदार कश्यप के विभागों के बजट पर हुई चर्चा
रायपुर. वर्ष 2025-26 के मुख्य बजट एवं नवीन मद प्रस्ताव पर मंत्री स्तरीय चर्चा में मंत्री श्री केदार कश्यप के...
बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में शामिल हुए नन्हें करते खिलाड़ी
बिलासपुर. कराते अकैडमी बिलासपुर की शाखा द्वारा बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा कराई गई। परीक्षा में नन्हे कराते खिलाड़ी शामिल हुए ।छत्तीसगढ़...