नफरत फैलाने की राजनीति देशहित में नहीं : त्रिवेदी


रायपुर. महात्मा गांधी की समाधि राजघाट जा रहे निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने की कडे शब्दों में निंदा करते हुये प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि आज ही के दिन नाथूराम गोड़से ने महात्मा गांधी की हत्या की थी। आज फिर से दिल्ली में निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर गोड़से की ही विचारधारा से ताल्लुक रखने वालों ने गोली चलाई है। यह विचारधारा लगातार धर्म से धर्म को लड़ाने में ही लगी रही। आज भी देश में परस्पर सद्भाव और भाईचारे को नुकसान पहुंचाने में यही लोग लगे है। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि नफरत फैलाने की राजनीति देशहित में नहीं है। बेरोजगारी मंहगाई आर्थिकमंदी से ध्यान हटाने के लिये जबरिया नागरिकता कानून लाकर भाजपा ने चाल चली है। दिल्ली पुलिस की उपस्थिति में शांतिपूर्ण तरीके से महात्मा गांधी की समाधि राजघाट जा रहे निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने की घटना से सब कुछ आइने की तरह साफ हो गया है। भाजपा के अनुराग ठाकुर पहले ही गोलीमारो ही कह चुके है। यह गोली कांड देश भर में फैलाई जा रही नफरत का नतीजा है। ऐसी नफरत भड़का कर और भाई को भाई से लड़ाकर राजनैतिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है लेकिन ऐसी राजनीति देश हित में नहीं है। 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!