आर्थिक सुधारों के जनक मनमोहन सिंह को  प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि

 

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की और विभिन्न भूमिकाओं में देश के प्रति उनके योगदान को याद किया। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। हम उनके लंबे सार्वजनिक जीवन के दौरान देश के प्रति उनके योगदान को याद करते हैं।’’

सिंह ने 2004 से 2014 के बीच कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार का नेतृत्व किया था और 1991 से 1996 के बीच पी वी नरसिम्हा राव के नेतृत्व वाली सरकार में वित्त मंत्री के रूप में उनका कार्यकाल महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इस दौरान भारत ने आर्थिक सुधारों की शुरुआत की। सिंह का जन्म 26 सितंबर,1932 को पंजाब के गाह गांव में हुआ था जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है। उनका 26 दिसंबर, 2024 को निधन हो गया था।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!