गोलीकांड में कांग्रेस का चर्चित नेता गिरफ्तार
बिलासपुर। मस्तूरी में कांग्रेस नेता और जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह के ऊपर हुए जानलेवा हमले और गोली कांड में कांग्रेस के ही नेता अकबर खान तथा एक अन्य आरोपी देवेश सुमन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों का पुलिस ने रिमांड लेकर पूछताछ की थी जिसमें इनका नाम आया। नाम आने के बाद तकनीकी विवेचना की गई और शहर के विभिन्न ढाबा– होटलों और जगह-जगह लगे सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया। साक्ष्य मिलने पर दोनों को गिरफ्तार किया गया है।
दरअसल बिलासपुर के मस्तूरी में हुए चर्चित गोलीकांड में पुलिस को दो और आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। कांग्रेस के चर्चित नेता और ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष रहे अकबर खान तथा एक अन्य आरोपी देवेश सुमन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर इनके षड्यंत्र में शामिल होने की जानकारी मिली फिर साक्ष्य जुटाए गए। तकनीकी विवेचना और साक्ष्यों की पुष्टि होने के बाद अकबर खान और देवेश सुमन की गिरफ्तारी की गई है। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है।


