December 7, 2025
अखुरथ संकष्टी चतुर्थी व्रत आज
आज अखुरथ संकष्टी चतुर्थी है। यह व्रत भगवान गणेश को समर्पित होता है। माना जाता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा करने पर सभी प्रकार की बाधाएं दूर होती हैं तथा जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है।
पंचांग के अनुसार चतुर्थी तिथि रविवार शाम 6:26 बजे आरंभ होकर सोमवार शाम 4:00 बजे तक रहेगी, इसलिए व्रत रविवार को ही रखा जाएगा और पारण चंद्रमा दर्शन के बाद किया जाएगा। इस दिन भगवान लंबोदर स्वरूप की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। भक्त गणेशजी को मोदक, लड्डू और फलों का भोग अर्पित करते हैं तथा संकष्टों को दूर करने की प्रार्थना करते हैं।


